देश की खबरें | पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तान रेंजर्स ने रातभर बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 17 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तान रेंजर्स ने रातभर बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पंसार-मनयारी क्षेत्र में शुक्रवार की रात लगभग नौ बजकर 15 मिनट पर गोलीबारी शुरू हुई और यह रातभर चली, जिस वजह से स्थानीय लोगों को भूमिगत बंकरों में शरण लेनी पड़ी।

यह भी पढ़े | NEET Result 2020 Declared: बासित बिलाल ने NEET में किया टॉप, आतंकवाद प्रभावित कश्मीरी में युवाओं के लिए बना रोल मॉडल.

अधिकारियों ने बताया कि आईबी की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। भारत की ओर किसी के हताहत होने के बारे में कोई सूचना नहीं है।

हालांकि उन्होंने बताया कि हज्जाम की एक दुकान को कुछ नुकसान पहुंचा है। दोनों पक्षों के बीच सीमा पार गोलीबारी सुबह लगभग पांच बजकर 55 मिनट पर बंद हुई।

यह भी पढ़े | MP By-Election 2020: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर शिवराज सिंह चौहान का हमला, कहा- पुराने वचन निभाए नहीं और अब नए वादें करने आ गए.

अधिकारियों ने बताया कि मनयारी गांव का रहने वाला 48 वर्षीय एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष छह अक्टूबर तक नियंत्रण रेखा (एलओसी) और आईबी के पास पाकिस्तान 3,589 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है जबकि 2019 में यह संख्या 3,168 थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट