देश की खबरें | कश्मीर पर पाकिस्तान समर्थित कबायली आक्रमण स्वतंत्र भारत पर हमला हमला था: प्रह्लाद सिंह पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि 22 अक्टूबर 1947 को कश्मीर पर पाकिस्तान समर्थित कबायलियों का आक्रमण स्वतंत्र भारत पर पहला हमला था जिसमें पाकिस्तानी आतंकवादियों और सेना ने लोगों पर भयानक अत्याचार किए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 22 अक्टूबर केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि 22 अक्टूबर 1947 को कश्मीर पर पाकिस्तान समर्थित कबायलियों का आक्रमण स्वतंत्र भारत पर पहला हमला था जिसमें पाकिस्तानी आतंकवादियों और सेना ने लोगों पर भयानक अत्याचार किए।

केंद्रीय मंत्री पटेल ने ‘‘22 अक्टूबर 1947 की स्मृतियां’’ विषयक पहले दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन पर एक वीडियो संदेश में कहा कि वह दिन कश्मीरियत और कश्मीर के लोगों के लिए काला दिन था।

यह भी पढ़े | Manta Rays Viral Video: कर्नाटक तट से मछुआरे ने पकड़े दो विशाल मांटा रे, 750 kg और 250 किलो है वजन, देखें वायरल वीडियो.

पटेल ने कहा, ‘‘भारत पर पाकिस्तान का हमला, जिसे एक कबायली हमला कहा जाता है, देश की स्वतंत्रता के बाद भारत पर पहला हमला था। वहां के स्थानीय आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना के साजिशकर्ताओं ने गिलगिट से लेकर एक बड़े क्षेत्र में भयानक अत्याचार किए। उन्होंने धार्मिक स्थलों को भी नहीं छोड़ा और मुझे लगता है कि वह दिन कश्मीरियों और कश्मीरियत के लिए एक काला दिन है।’’

उन्होंने कहा कि कई शिक्षाविद, इतिहासकार, सुरक्षा विशेषज्ञ और आर्थिक विशेषज्ञ इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, कहा-कोरोना की वैक्सीन आपको कब मिलेगी यह जानने के लिए देखें राज्य के चुनाव की तारीख.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि जम्मू कश्मीर के सभी लोग उन परिस्थितियों के परिदृश्य को देखने के लिए इसमें हिस्सा लेंगे।’’

केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे राज्य के राज्यपाल मनोज सिन्हा एवं अन्य को धन्यवाद दिया।

जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के सहयोग से राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान कला इतिहास, संरक्षण एवं संग्रहालय विज्ञान द्वारा यहां एसकेआईसीसी में आयोजित यह संगोष्ठी इस दिन के ऐतिहासिक विमर्श को सामने लाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट