PAK Beat NED, ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रनों से दी करारी शिकस्त, हारिस रऊफ़ ने की घातक गेंदबाजी

डलीडे ने बीच के ओवरों में विकेट चटकाये तो वहीं ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त (48 रन पर एक विकेट) और कोलिन ऐकरमैन (39 रन पर दो विकेट) ने हैदराबाद में स्पिनरों की मददगार पिच का फायदा उठाया. नीदरलैंड की टीम 12 साल के बाद विश्व कप में हिस्सा ले रही है. टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया.

पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

हैदराबाद: मोहम्मद रिजवान (75 गेंद में 68 रन) और सऊद शकील (52 गेंद में 68 रन) की चौथे विकेट के लिए 117 गेंद में 120 रन की साझेदारी के बाद हारिस राउफ (43 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से पाकिस्तान ने एकदिवसीय विश्व कप के अपने शुरुआती मुकाबले में शुक्रवार को यहां नीदरलैंड को 81 रन से शिकस्त दी.

नीदरलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बास डलीडे ने गेंद (62 रन पर चार विकेट) और बल्ले (68 गेंद में 67 रन) से कमाल किया लेकिन उन्हें विक्रमजीत सिंह (67 गेंद में 52 रन) के अलावा टीम के किसी अन्य खिलाड़ी का साथ नहीं मिला. PAK Beat NED, World Cup 2023 Live Score Update: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रनों से हराया, हसन अली और हारिस रऊफ़ ने की घातक गेंदबाजी

डलीडे ने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से चार विकेट चटकाए पाकिस्तान की टीम 49 ओवर में 286 रन पर आउट हो गयी. लक्ष्य का पीछा करते हुए डलीडे ने विक्रमजीत सिंह ने तीसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर नीदरलैंड की उम्मीदों को बनाये रखा था लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद पारी बिखर गयी और पूरी टीम 41 ओवर में 205 रन पर आउट हो गयी.

इस साझेदारी के टूटने के बाद राउफ ने मैच के 27वें ओवर में अनिल तेजा (पांच) और स्कॉट एडवर्ड्स (शून्य) को आउट किया. शाहीन शाह अफरीदी ने  साकिब जुल्फिकार को पगबाधा किया जबकि वामहस्त स्पिनर मोहम्मद नवाज ने डलीडे को बोल्ड कर नीदरलैंड की उम्मीदें खत्म कर दी. आलोचनाओं से घिरे उप-कप्तान शादाब खान ने भी अच्छी गेंदबाजी की.

विक्रमजीत ने पावरप्ले में शाहीन के खिलाफ प्रभावी बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके लगाए. डलीडे ने नवाज की स्पिन लेती गेंद को दर्शकों के पास भेजा. पाकिस्तान की टीम ने शुरुआती ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों और कप्तान बाबर आजम का विकेट गंवा दिया था.

डलीडे ने बीच के ओवरों में विकेट चटकाये तो वहीं ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त (48 रन पर एक विकेट) और कोलिन  ऐकरमैन (39 रन पर दो विकेट) ने हैदराबाद में स्पिनरों की मददगार पिच का फायदा उठाया. नीदरलैंड की टीम 12 साल के बाद विश्व कप में हिस्सा ले रही है. टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया.

दत्त ने लोगन वैन बीक के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की और पाकिस्तान ने 10वें ओवर तक फखर जमां (12), बाबर (पांच) और इमाम उल हक (15) के विकेट गंवा दिये. वैन बीक ने फखर जबकि ऐकरमैन ने बाबर को चलता किया. पॉल वैन मीकरान ने अपनी पहली गेंद पर इमाम को आउट किया.

रिजवान ने और सऊद ने मैच में पाकिस्तान की वापसी करायी लेकिन दत्त ने तेजी से बल्लेबाजी कर रहे सऊद को आउट कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया. सऊद ने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया. डलीडे ने इसके बाद रिजवान को बोल्ड किया.

नवाज (39) और शादाब (39) ने सातवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी कर टीम को 250 रन के पार पहुंचाया. पाकिस्तान की टीम 300 रन की ओर बढ़ रही थी लेकिन डलीडे ने लगातार गेंदों पर शादाब और हसन अली (शून्य) को आउट कर रनगति पर रोक लगायी. पाकिस्तान की टीम अपने कोटे के पूरे 50 ओवर नहीं खेल पायी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

Australia Babar Azam bangladesh BCCI Ben Stokes cricket australia David Warner Devon Conway England hardik pandya Haris Rauf Heinrich Klaasen ICC ICC World Cup 2023 Jasprit Bumrah Jos Buttler KL Rahul Mohammed Siraj Netherlands New Zealand Pakistan Pakistan and Netherlands Pakistan vs Netherlands Pat Cummins R Ashwin Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shubman Gill South Africa Sri Lanka Afghanistan Steve Smith Team India Virat Kohli World Cup world cup 2023 आईसीसी आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 आर अश्विन इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया केएल राहुल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खेल कप लीड पाक जसप्रीत बुमराह जोस बटलर टीम इंडिया डेविड वार्नर डेवोन कॉनवे नीदरलैंड न्यूजीलैंड पाकिस्तान पाकिस्तान और नीदरलैंड पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड पैट कमिंस बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई बेन स्टोक्स मोहम्मद सिराज रवींद्र जडेजा रोहित शर्मा वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप 2023 विराट कोहली शुभमन गिल श्रीलंका अफगानिस्तान साउथ अफ्रीका स्टीव स्मिथ हारिस रऊफ हार्दिक पांड्या हेनरिक क्लासेन

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड