पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास की गोलाबारी, एक महिला हुई घायल

12 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी सेना ने रात भर गोलाबारी और छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें 45 वर्षीय एक महिला घायल हो गई. भारी गोलाबारी के बीच सेना, पुलिस कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों के एक संयुक्त दल ने महिला को बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits- PTI)

जम्मू:- 12 अप्रैल जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पाकिस्तानी सेना ने रात भर गोलाबारी और छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें 45 वर्षीय एक महिला घायल हो गई. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में लांजौत गांव की निवासी सलीमा बीवी घायल हो गई, जब उसके घर के पास मोर्टार का एक गोला फट गया.

उन्होंने बताया कि भारी गोलाबारी के बीच सेना, पुलिस कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों के एक संयुक्त दल ने महिला को बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है. अधिकारियों ने कहा कि बालाकोट के साथ मेंढर में शनिवार रात कई घंटों तक पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया जिससे सेना को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में आतंकियों और सेना के जवानों के बीच गोलीबारी, CRPF का एक जवान शहीद

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर सेक्टर में रात भर पाकिस्तानी रेंजर्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीच भारी गोलीबारी हुई. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने रात नौ बजे के आसपास करोल मटरई, फकीरा और चंदवा सहित तीन अग्रिम इलाकों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया, जिसके बाद सीमा की निगरानी कर रहे बीएसएफ के जवानों ने उसका करारा जवाब दिया.

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने चौकियों और गांवों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार का इस्तेमाल किया, जिससे सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई, जिन्हें भूमिगत बंकरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड