Pakistan: शहबाज शरीफ ने नौ मई को हुई हिंसा के लिए इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों द्वारा देश में मचाई गई तबाही के लिए बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया.

Pak PM Shehbaz Sharif (Photo: Facebook)

इस्लामाबाद, 17 मई: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों द्वारा देश में मचाई गई तबाही के लिए बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया. शरीफ ने एक ट्वीट में लिखा, "नौ मई को पूरे देश में जो हिंसा भड़की और देश के प्रतीकों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर विद्रोहियों ने जो हमले किए उसकी जड़ पिछले एक साल में इमरान नियाजी द्वारा दिए गए भाषणों में निहित है." यह भी पढ़ें: Imran Khan To Get Arrested Again? फिर गिरफ्तार हो सकते हैं इमरान खान, पुलिस ने पूर्व पीएम के आवास को चारो तरफ से घेरा

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नौ मई को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों का जिक्र कर रहे थे, जिसमें प्रदर्शन के दौरान कई लोगों की मौत हो गई और और प्रदर्शनकारियों ने दर्जनों सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों को नष्ट कर दिया.

शरीफ ने कहा कि खान ने "सशस्त्र बलों और मौजूदा सेना प्रमुख पर लगातार हमले कर उन्हें बदनाम किया और बहुत ही चालाकी से 'हकीकी आजादी' के नारों के साथ अपना एक गुट तैयार किया, जिसका उद्देश्य उन्हें नौ मई को हुई हिंसा के लिए उकसाना था." शरीफ ने सभी से कहा कि "उनके (खान) भाषणों को सुनें और आपको अपने जवाब मिल जाएंगे". उन्होंने एक अन्य ट्वीट में अधिकारियों से हिंसा में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने को कहा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड