खेल की खबरें | पाकिस्तान 2021 में शीर्ष क्रिकेट देशों की मेजबानी के लिए तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने ‘ द एसोसिएडेड प्रेस’ से कहा, ‘‘ हम (अन्य) क्रिकेट बोर्ड के साथ रिश्तों को बेहतर करने पर काम कर रहे हैं।’’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने ‘ द एसोसिएडेड प्रेस’ से कहा, ‘‘ हम (अन्य) क्रिकेट बोर्ड के साथ रिश्तों को बेहतर करने पर काम कर रहे हैं।’’

दक्षिण अफ्रीका दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने के लिए जनवरी में पाकिस्तान का दौरा करना है, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इसके बाद उन्हें तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में भी भाग लेना है।

यह भी पढ़े | Kapil Dev ने बताया, क्यों वह फिल्म ’83’ बनाने के पक्ष में नहीं थे.

न्यूजीलैंड को सितंबर (2021) में तीन एकदिवसीय और पांच टी-20 मैचों के लिए और फिर इंग्लैंड को दो टी-20 मैचों के लिए पाकिस्तान का दौरा करना है। इंग्लैंड का यह 2005 के बाद पाकिस्तान का पहला दौरा होगा।

पीसीबी ने दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी घरेलू श्रृंखला की योजना बनायी है।

यह भी पढ़े | Mohammed Siraj’s Father Passes Away: युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता मोहम्मद गाउस का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार.

खान ने कहा, ‘‘ हमारे लिए अगले आठ-दस महीने घरेलू क्रिकेट के नजरिये से काफी अहम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ भी चर्चा कर रहे हैं। वे 2022 सत्र के दौरान दौरा करने वाले हैं, हम चाहते है कि वे अधिक समय के लिए यहां आये।’’

श्रीलंका की टीम पर 2009 में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए दरवाजे बंद हो गये थे। इसके बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाली जिम्बाबवे पहली टीम बनी। उसने 2015 सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था।

पिछले साल श्रीलंका ने दो पांच दिवसीय मैचों के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। बांग्लादेश को भी दो मैचों के लिए पाकिस्तान का दौरा करना था लेकिन एक टेस्ट के बाद कोविड-19 कारण दूसरा टेस्ट निलंबित हो गया।

इस दौरान पाकिस्तान सुपर लीग के घरेलू आयोजन में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन तथा एबी डिविलियर्स जैसे अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों ने भाग लिया।

खान ने कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय खिलाडियों के आने से बोर्ड को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने कहा, ‘‘ इनमें से बहुत से खिलाड़ियों ने अपने देशों में वापस जाकर कहा कि पाकिस्तान खेलने के लिए सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ये वो क्रिकेटर हैं जो अपने-अपने क्रिकेट बोर्ड से जुड़े हैं। इन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के लिए यहां आने से पहले पाकिस्तान की (अलग) धारणा थी।

खान को हालांकि अभी भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की बहाली की उम्मीद नहीं है। कश्मीर मुद्दे पर खराब द्विपक्षीय रिश्तों के कारण के कारण दोनों पड़ोसी देश सिर्फ विश्व कप, चैम्पियन्स ट्राफी और एशिया कप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ex-SDPO Gautam Kumar Case: किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के बारे में एक के बाद एक बड़े खुलासे, 'नौकरानी' पारो भी निकली करोड़पति, काम पर थार से आती-जाती थी

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी