खेल की खबरें | पाकिस्तान ने श्रीलंका का शीर्ष क्रम लड़खड़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के दोनों तेज गेंदबाजों अफरीदी और नसीम शाह ने शुरू से ही श्रीलंका के बल्लेबाजों को परेशानी में रखा।

पाकिस्तान के दोनों तेज गेंदबाजों अफरीदी और नसीम शाह ने शुरू से ही श्रीलंका के बल्लेबाजों को परेशानी में रखा।

अफरीदी ने सलामी बल्लेबाज निशान मधुशंका (चार) को विकेटकीपर सरफराज अहमद के हाथों कैच कराकर टेस्ट क्रिकेट में अपना 100वां विकेट लिया। इस मुकाम पर पहुंचने वाले वह पाकिस्तान के 19वें गेंदबाज बने।

अफरीदी दाएं घुटने की चोट के कारण पिछले एक साल से नहीं खेल पाए थे और टेस्ट क्रिकेट में 99 विकेट पर अटके हुए थे। उन्होंने हालांकि तीसरे ओवर में ही यह लंबा इंतजार खत्म कर दिया।

अभी आधे घंटे का भी खेल नहीं हुआ था बारिश के कारण खिलाड़ियों को पवेलियन लौटना पड़ा। इससे 87 मिनट का खेल नहीं हो पाया और लंच को एक घंटे आगे बढ़ा दिया गया।

खेल शुरू होने पर अफरीदी ने कुशाल मेंडिस (12) के रूप में अपना दूसरा विकेट लिया जिन्होंने स्लिप में कैच दिया। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (29) को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया।

अगले ओवर में दिनेश चांदीमल (एक) ने नसीम शाह की गेंद पर स्लिप में कैच थमाया। लंच के समय एंजेलो मैथ्यूज 12 और धनंजय डिसिल्वा सात रन पर खेल रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू