Pakistan: पंजाब विधानसभा भंग, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री पद के लिए 17 जनवरी तक नामांकन मांगे

पाकिस्तान में पंजाब के राज्यपाल बालीगुर रहमान द्वारा मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही की सलाह पर हस्ताक्षर करने से इनकार किए जाने के 48 घंटे बाद पंजाब विधानसभा संविधान के अनुसार शनिवार शाम भंग हो गई.

Flag of Pakistan (Photo Credit : pixabay )

लाहौर, 15 जनवरी : पाकिस्तान (Pakistan) में पंजाब के राज्यपाल बालीगुर रहमान द्वारा मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही (Chaudhary Parvez Elahi) की सलाह पर हस्ताक्षर करने से इनकार किए जाने के 48 घंटे बाद पंजाब विधानसभा संविधान के अनुसार शनिवार शाम भंग हो गई. इलाही ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की ‘‘इच्छा’’ के अनुसार विधानसभा भंग करने की सलाह बृहस्पतिवार को भेजी थी. राज्यपाल ने इस सलाह पर हस्ताक्षर नहीं किए. इसके बाद संविधान के अनुसार राज्यपाल को सलाह भेजे जाने के 48 घंटे बाद विधानसभा भंग हो गई. राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने पंजाब विधानसभा को भंग करने की प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया है. इसके बजाय मैं संविधान और कानून को अपना काम करने दूंगा. ऐसा करने से कोई कानूनी प्रक्रिया बाधित नहीं होगी क्योंकि संविधान स्पष्ट रूप से इस संबंध में आगे की प्रक्रिया के बारे में बताता है.’’

रहमान ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री इलाही और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हमजा शहबाज (प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे) को आमंत्रित किया है. उन्होंने उनसे 17 जनवरी तक नामांकन दाखिल करने को कहा है. अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायदे आजम (पीएमएल-क्यू) के संयुक्त उम्मीदवार इलाही ने विश्वास मत हासिल करने के कुछ घंटे बाद पंजाब विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए. इमरान खान ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा भी कुछ दिनों में भंग कर दी जाएगी. इस कदम का उद्देश्य पाकिस्तान मुस्लिम लीग- एन (पीएमएलएन) की अगुवाई वाली संघीय सरकार को मध्यावधि चुनाव कराने के लिए मजबूर करना है. खान ने कहा कि चुनाव ही देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाल सकते हैं. यह भी पढ़ें : UP: बांग्लादेशी अपराधियों के गिरोह का मुखिया लखनऊ से गिरफ्तार

संघीय सरकार का कहना है कि आम चुनाव अगस्त में सरकार का कार्यकाल पूरा होने पर ही कराया जाएगा. इस बीच, लंदन स्थित पीएमएलएन के सर्वोच्च नेता नवाज शरीफ ने शनिवार शाम डिजिटल माध्यम से लाहौर में पार्टी की एक बैठक की अध्यक्षता की. शरीफ नवंबर 2019 से लंदन में हैं. पीएमएलएन के प्रवक्ता एवं संघीय सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा, ‘‘नवाज शरीफ ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पंजाब में चुनाव की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से टिकट देने के लिए संसदीय बोर्ड गठित करने को भी कहा है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड