पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कोविड-19 के लिए जांच हुई

मीडिया की एक खबर के अनुसार शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल के चिकित्सकों की एक टीम ने जांच के लिए प्रधानमंत्री से नमूने लिये। जांच रिपोर्ट बुधवार को ही आने की उम्मीद है।

इस्लामाबाद, 22 अप्रैल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कोरोना वायरस के लिए जांच कराई। कुछ दिन पहले खान ने एक जाने-माने समाजसेवी से मुलाकात की थी जो बाद में इस वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

मीडिया की एक खबर के अनुसार शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल के चिकित्सकों की एक टीम ने जांच के लिए प्रधानमंत्री से नमूने लिये। जांच रिपोर्ट बुधवार को ही आने की उम्मीद है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने अस्पताल के सीईओ डा. फैसल सुल्तान के हवाले से अपनी एक खबर में बताया, ‘‘एक जिम्मेदार प्रधानमंत्री और एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मुझे यह घोषणा करने में खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री मेरी सलाह पर जांच कराने पर सहमत हुए।’’

खान के व्यक्तिगत चिकित्सक सुल्तान ने मंगलवार को मीडिया को बताया था कि खान जांच करायेंगे।

उन्होंने कहा था, ‘‘‘प्रधानमंत्री एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कोरोना वायरस के लिए जांच करायेंगे।’’

सूचना सलाहकार फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि प्रधानमंत्री के परिवार की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

खान ने दिवंगत समाजसेवी अब्दुल सत्तार एधी के पुत्र और एधी फाउंडेशन के अध्यक्ष फैसल एधी से पिछले सप्ताह मुलाकात की थी और अब फैसल एधी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले है। इसके बाद खान ने कोरोना वायरस के लिए जांच कराई है।

फैसल एधी के पुत्र साद ने मंगलवार को ‘डॉन’ समाचार पत्र को बताया कि गत 15 अप्रैल को इस्लामाबाद में खान के साथ बैठक के बाद उनके पिता में पिछले सप्ताह इस महामारी के लक्षण दिखने शुरू हुए थे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान में कोरोना वायरस से कुल 17 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 209 हो गई है। कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बुधवार को बढ़कर 9,749 हो गई और संक्रमण के 533 नये मामले सामने आये हैं।

इस बीच कोरोना वायरस के कारण अफगानिस्तान में फंसे 92 महिलाओं समेत 492 पाकिस्तानी नागरिक तोरखम सीमा से अपने देश वापस आ गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\