विदेश की खबरें | पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने चार उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है, जिसमें न्यायमूर्ति सरफराज डोगर को उनकी नियुक्ति पर विवाद के बाद इस्लामाबाद उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, आठ जुलाई पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है, जिसमें न्यायमूर्ति सरफराज डोगर को उनकी नियुक्ति पर विवाद के बाद इस्लामाबाद उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

पिछले महीने उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद सोमवार को ये नियुक्तियां की गईं। उच्चतम न्यायालय ने न्यायमूर्ति डोगर सहित तीन न्यायाधीशों के इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) में तबादले के मुद्दे पर याचिकाओं पर फैसला दिया था।

गत वर्ष एक बेहद विवादास्पद कदम उठाते हुए सरकार ने न्यायमूर्ति डोगर, न्यायमूर्ति मुहम्मद आसिफ और न्यायमूर्ति खादिम हुसैन सूमरो का क्रमशः लाहौर उच्च न्यायालय, बलूचिस्तान उच्च न्यायालय और सिंध उच्च न्यायालय से इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में तबादला कर दिया था।

बाद में न्यायमूर्ति डोगर को मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। उनके सहकर्मियों ने यह कहते हुए उनकी पदोन्नति का विरोध किया कि उनका तबादला कानून के खिलाफ है।

फरवरी में, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के पांच न्यायाधीशों ने तीनों न्यायाधीशों का उनकी अदालत में तबादला करने को चुनौती दी थी और कहा था कि इससे अदालत में वरिष्ठता के सिद्धांत से समझौता हुआ है।

उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय समिति ने 19 जून को 3-2 के बहुमत से याचिकाओं को खारिज करते हुए फैसला सुनाया कि न्यायाधीशों का तबादला संविधान के अनुसार किया गया था, लेकिन उसने वरिष्ठता के मुद्दे को कानून के अनुसार तय करने के लिए देश के राष्ट्रपति को भेज दिया।

जरदारी ने फैसला किया कि न्यायमूर्ति डोगर सबसे वरिष्ठ हैं, उसके बाद अन्य का स्थान आता है।

बाद में, मुख्य न्यायाधीशों को नामित करने वाले पाकिस्तान न्यायिक आयोग (जेसीपी) ने पिछले सप्ताह न्यायमूर्ति डोगर के नाम की इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में सिफारिश की।

आयोग ने न्यायमूर्ति रोजी खान बराच को बलूचिस्तान उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति सैयद मुहम्मद अतीक शाह को पेशावर उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति जुनैद गफ्फार को सिंध उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की भी सिफारिश की।

सिफारिश के बाद, राष्ट्रपति जरदारी ने सोमवार को औपचारिक रूप से चारों को संबंधित उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया।

मुख्य न्यायाधीश इस सप्ताह शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू