विदेश की खबरें | पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब से 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शनिवार को पंजाब प्रांत से 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जिनमें दाएश (इस्लामिक स्टेट) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 13 कमांडर शामिल हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 12 अगस्त पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शनिवार को पंजाब प्रांत से 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जिनमें दाएश (इस्लामिक स्टेट) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 13 कमांडर शामिल हैं।

पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में कहा, ‘‘पुलिस और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय कर सीटीडी ने पंजाब के अलग-अलग शहरों से 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है और उन्हें पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।’’

बयान के मुताबिक गिरफ्तार आतंकवादियों ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और कानून प्रवर्तन कर्मियों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। उसने बताया कि गिरफ्तार 21 आतंकवादियों में 13 टीटीपी और इस्लामिक स्टेट से जुड़े हैं।

बयान के मुताबिक, ‘‘ शुरुआती जांच के मुताबिक गिरफ्तार 13 कमांडर में से नौ का संबंध टीटीपी से है जबकि चार इस्लामिक स्टेट से जुड़े हैं।’’

सीटीडी ने बताया कि इन आंतकवादियों को पंजाब के अटक, झेलम, नरोवाल, साहीवाल, रावलपिंडी, डीजी खान, मुजफ्फरनगर और लय्याह जिले से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि सीटीडी ने इन आतंकवादियों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, हथगोले, डेटोनेटर और प्रतिबंधित संगठन के साहित्य मिले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट