Pakistan: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लंदन में बड़े भाई नवाज से मुलाकात की

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को अपने बड़े भाई और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से लंदन में मुलाकात की और देश के समक्ष मौजूद प्रमुख राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.

नवाज शरीफ (Photo: PTI)

इस्लामाबाद, 12 मई : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) ने बुधवार को अपने बड़े भाई और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से लंदन में मुलाकात की और देश के समक्ष मौजूद प्रमुख राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. शहबाज की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सदस्यों के अनुसार, प्रधानमंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के एक समूह के साथ एक निजी यात्रा पर लंदन गए हैं.

प्रधानमंत्री के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब, योजना मंत्री अहसान इकबाल, ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर, वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल और रेल मंत्री ख्वाजा साद रफीक शामिल हैं. यह भी पढ़ें : ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले में मॉडिफिकेशन के लिए जाएंगे सुप्रीम कोर्ट – शिवराज सिंह चौहान

शहबाज शरीफ मंगलवार आधी रात के कुछ देर बाद ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से लंदन के लिए रवाना हुए थे. उनके दो से तीन दिनों तक लंदन में रहने की उम्मीद है.

Share Now

संबंधित खबरें

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी