विदेश की खबरें | पाकिस्तान: सिंध में रॉकेट लॉन्चर के खोल में विस्फोट से नौ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बुधवार को एक मकान में रॉकेट लॉन्चर के खोल में विस्फोट होने से पांच बच्चों सहित एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 27 सितंबर पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बुधवार को एक मकान में रॉकेट लॉन्चर के खोल में विस्फोट होने से पांच बच्चों सहित एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कशमोर-कंधकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहिल खोसा ने बताया कि मैदान में खेलते समय बच्चों को एक रॉकेट लॉन्चर का खोल मिल गया और वे उसे अपने घर ले आए। उन्होंने बताया कि घर में उसमें विस्फोट हो गया और पांच बच्चों और दो महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि विस्फोट में पांच अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और इस संबंध में जांच जारी है तथा कंधकोट के सरकारी अस्पताल में ‘आपातकाल’ घोषित कर दिया गया है।

‘डॉन न्यूज’ की खबर के अनुसार, सिंध के मुख्यमंत्री मकबूल बकर ने प्रांतीय महानिरीक्षक से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है कि कशमोर जिले के कंधकोट तहसील के जांगी सुबजवाई गोथ गांव तक रॉकेट लॉन्चर कैसे पहुंचा।

बकर ने इस घटना पर दुख जताते हुए महानिरीक्षक को ‘विस्तृत रिपोर्ट’ सौंपने का निर्देश दिया।

देवेंद्र अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Toss Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी