विदेश की खबरें | पाकिस्तान अगला पोलियो-मुक्त देश हो सकता है: डब्ल्यूएचओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि दुनिया में पोलियो मुक्त होने की दिशा में पाकिस्तान अगला देश हो सकता है।

इस्लामाबाद, 25 अक्टूबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि दुनिया में पोलियो मुक्त होने की दिशा में पाकिस्तान अगला देश हो सकता है।

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया के साथ उन तीन देशों में से एक है जहां पोलियो अब भी है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Outbreak: लंदन में लॉकडाउन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, 18 लोग गिरफ्तार.

‘डॉन न्यूज’ की खबर के अनुसार डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डा. पालिथा महिपाला ने शनिवार को यहां विश्व पोलियो दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि 30 वर्षों के प्रयास के बाद अफ्रीकी क्षेत्र को अगस्त में पोलियो मुक्त होने के रूप में प्रमाणित किया गया था और अब दुनिया में पोलियो मुक्त होने की दिशा में पाकिस्तान अगला देश हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘टीकों के बारे में गलत धारणाओं जैसी चुनौतियों और कोविड-19 लॉकडाउन के कारण पोलियो के खिलाफ प्रयास प्रभावित हुए हैं। अपने साझेदारों के साथ पोलियो कार्यक्रम की गतिविधियां अब फिर बढ़ गई है जो पाकिस्तान में पोलियो को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण बात है।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के मामले हुए 4.25 करोड़ के पार, अब तक 1.148 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

महिपाला ने कहा कि डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ सहित वैश्विक संस्थाओं ने पोलियो उन्मूलन के प्रयास में पाकिस्तान सरकार का समर्थन करते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि इस बीमारी के पूरी तरह से खात्मे के लिए अभी बहुत प्रयास किये जाने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान