Pakistan: हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

\ पाकिस्तान पुलिस ने शुक्रवार का दावा किया कि उसने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हिंदू मंदिर में की गई तोड़फोड़ के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

पेशावर: पाकिस्तान पुलिस ने शुक्रवार का दावा किया कि उसने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हिंदू मंदिर में की गई तोड़फोड़ के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के प्रमुख सनाउल्ला अब्बासी ने कहा कि आरोपी की पहचान फैजुल्ला के रूप में हुई है. उसे करक जिले से गिरफ्तार किया गया है. अब्बासी ने दावा किया कि उसी ने भीड़ को मंदिर पर हमला करने और वहां धार्मिक नेता की समाधि को नुकसान पहुंचाने के लिये उकसाया था.

पुलिस प्रमुख ने कहा कि इस मामले में अब तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

कट्टरपंथी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी (फजलुर्रहमान समूह) के सदस्यों द्वारा पिछले सप्ताह खैबर पख्तूनख्वा के करक जिले के टेरी गांव में मंदिर पर हमला किये जाने की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के नेताओं ने कड़ी निंदा की थी. हिंदू समुदाय के सदस्यों को मंदिर की दशकों पुरानी इमारत की मरम्मत की अनुमति मिलने के बाद भीड़ ने उसपर हमला कर दिया था। भीड़ ने नए निर्माण के साथ साथ पुराने ढांचे को भी तोड़ दिया था. यह भी पढ़े: पाकिस्तान ने कराची में हनुमान मंदिर और हिंदू घरों को किया ध्वस्त, पुलिस ने जांच कर इलाके को किया सील

पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने एवैक्वी प्रॉपर्टी ट्रस्ट बोर्ड (ईपीटीबी) को क्षतिग्रस्त मंदिर के पुनर्निमाण का आदेश देते हुए निर्माण कार्य का पैसा हमलावरों वसूलने का निर्देश दिया था, जिनकी हरकतों की वजह से पाकिस्तान को ''दुनियाभर में शर्मिंदगी'' झेलनी पड़ी है. पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्संख्यक समुदाय है। आधिकारिक अनुमान के अनुसार पााकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\