Pakistan: मेडिकल की छात्रा के यौन उत्पीड़न में शामिल व्यक्ति की वकीलों ने की पिटाई

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मेडिकल की एक छात्रा के साथ क्रूर अत्याचार और उसके यौन उत्पीड़न में कथित रूप से शामिल मुख्य संदिग्ध की एक अदालत में वकीलों के एक समूह ने पिटाई कर दी.

(Photo Credit : Pixabay)

लाहौर, 19 अगस्त : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मेडिकल की एक छात्रा के साथ क्रूर अत्याचार और उसके यौन उत्पीड़न में कथित रूप से शामिल मुख्य संदिग्ध की एक अदालत में वकीलों के एक समूह ने पिटाई कर दी. बृहस्पतिवार को जब पुलिस ने आरोपी शेख दानिश और उसके साथियों को फैसलाबाद की सत्र अदालत में पेश किया, तो वकीलों के एक समूह ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी. गुस्साए वकीलों ने उस पर जूते भी फेंके. हालांकि, पुलिस ने संदिग्ध को बचा लिया और उसे न्यायाधीश के सामने पेश किया. अदालत ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

आठ अगस्त को लाहौर से लगभग 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में दंत चिकित्सा की एक छात्रा पर हमला हुआ था. आरोप है कि कारोबारी और मुख्य संदिग्ध दानिश ने छात्रा को शादी करने से इनकार करने के लिए प्रताड़ित किया. पुलिस ने छात्रा के अपहरण, यातना देने, जबरन वसूली और यौन उत्पीड़न के लिए पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 15 संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया. पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "पुलिस ने दानिश और उसकी बेटी समेत सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और बाकी संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है." पीड़िता अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहती है. उसके दो भाई ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं. छात्रा ने कहा कि उसकी सहपाठी अना के साथ उसके पारिवारिक संबंध हैं. यह भी पढ़ें : सलमान रुश्दी पर हमले पर बोले इमरान खान, ‘जो हुआ उसे सही नहीं ठहराया जा सकता’

छात्रा ने कहा, ''अना के पिता शेख राशिद ने मुझे शादी की पेशकश की थी. लेकिन मैंने और मेरे परिवार ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. दानिश मेरे पिता की उम्र का है और जब मैंने यह बात अना को बताई तो वह मुझ पर भड़क उठी.'' पीड़िता ने कहा कि आठ अगस्त को जब उसका भाई ब्रिटेन से लौटा, तो दानिश और उसके 14 साथी उनके घर पहुंचे और शादी का प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए भाई को मजबूर किया. प्राथमिकी में कहा गया है कि जब छात्रा के भाई ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, तो संदिग्ध और उसके साथियों ने दोनों को प्रताड़ित किया और उन्हें जबरन दानिश के घर ले गए, जहां उन्होंने फिर से उनकी पिटाई की. प्राथमिकी में कहा गया, "इसके बाद मुख्य संदिग्ध (दानिश) छात्रा को दूसरे कमरे में ले गया जहां उसने उसका यौन शोषण किया और घटना की वीडियो बना ली."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Streaming In India: आज खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Weather Update: बुलावायो में बारिश बनेगी विलेन या खेला जाएगा पूरा मुकाबले; मैच से पहले मौसम का हाल

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Pitch Report: बुलावायो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\