देश की खबरें | पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए कर रहा सुरंगों का इस्तेमाल : जम्मू कश्मीर के डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ कराने के लिए सीमा पार से भूमिगत सुरंगों और हथियार गिराने के लिए ड्रोनों का इस्तेमाल कर रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 13 सितंबर जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ कराने के लिए सीमा पार से भूमिगत सुरंगों और हथियार गिराने के लिए ड्रोनों का इस्तेमाल कर रहा है।

हालांकि, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि नापाक मंसूबों को ध्वस्त करने के लिए ‘‘घुसपैठ रोधी ग्रिड’’ सक्रिय है और सुरंग को उजागर करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है ।

यह भी पढ़े | MP Assembly Bypolls 2020: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को बताया आधुनिक ठग, कहा- उन्होंने भ्रष्टाचार में नए रिकॉर्ड बनाए.

हाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गलार गांव में 170 मीटर की सुरंग का पता लगाया गया था । इस सुरंग का निरीक्षण करने के बाद सांबा जिले में सिंह ने संवाददाताओं से बात की ।

इस सुरंग की गहराई 20-25 फुट है और यह पाकिस्तान की तरफ से बनायी गयी थी। बीएसएफ की एक टीम ने 28 अगस्त को इसका पता लगाया ।

यह भी पढ़े | NEET 2020: कोरोना महामारी के बीच देश में नीट की परीक्षा सम्पन्न, करीब 85 से 90 फीसदी छात्र रहे उपस्थित- शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल.

डीजीपी ने कहा, ‘‘मैंने सुरंग का निरीक्षण किया । यह चनयारी में 2013-14 में पता लगाई गई सुरंग की तरह ही है। नगरोटा मुठभेड़ के बाद हमें गुप्त सूचना मिली थी कि सुरंग के जरिए घुसपैठ की गई और हम इसकी तलाश में थे। ’’

इस साल जनवरी में नगरोटा में मुठभेड़ में जैश-ए -मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गए थे ।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच चल रही है लेकिन संकेत हैं कि पाकिस्तान ने घुसपैठियों को पहुंचाने के लिए इसका इस्तेमाल किया।’’ उन्होंने ऐसी और सुरंगों के होने की भी आशंका को खारिज नहीं किया ।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ तथा पुलिसकर्मी ऐसी और सुरंगों को उजागर करने के लिए अभियान चला रहे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\