खेल की खबरें | वेस्टइंडीज के स्पिनरों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान का शीर्ष क्रम लगातार दूसरी दफा अपने ही बनाये गये स्पिन जाल में फंसकर चरमरा गया और दूसरे दिन स्टंप तक उसका स्कोर चार विकेट पर 76 रन है।

पाकिस्तान का शीर्ष क्रम लगातार दूसरी दफा अपने ही बनाये गये स्पिन जाल में फंसकर चरमरा गया और दूसरे दिन स्टंप तक उसका स्कोर चार विकेट पर 76 रन है।

सऊद शकील 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि रात्रिप्रहरी काशिफ अली एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

पाकिस्तान को इस टर्निंग पिच पर जीत के लिए अब भी 178 रन की जरूरत है।

वेस्टइंडीज ने पहला टेस्ट तीन दिन के अंदर 127 रन से गंवा दिया था।

पाकिस्तान के मुख्य बल्लेबाज बाबर आजम (31) की पिछले दो साल से चल रही खराब फॉर्म जारी रही जिन्हें ऑफ स्पिनर केविन सिंक्लेयर (41 रन देकर दो विकेट) ने आउट किया।

इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (52) ने श्रृंखला की चौथी पारी में पहला अर्धशतक जड़ा जिसके बाद टीम 244 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान को जीत के लिए 253 रन का लक्ष्य दिया।

बांए हाथ के स्पिनर नोमान अली (80 रन देकर चार विकेट) और साजिद खान (76 रन देकर चार विकेट) ने चार चार विकेट झटके। अली ने मैच में हैट्रिक सहित 10 विकेट हासिल किये। पहली पारी में अली ने हैट्रिक लेकर 41 रन देकर छह विकेट झटके थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी