पाकिस्तान ने फिर अलापा बातचीत का राग, 'ऑपरेशन महादेव' को बताया झूठा, भारत ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तान ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लोकसभा में बहस के दौरान भारतीय नेताओं द्वारा दिए गए बयानों की आलोचना की और कहा कि वह सभी लंबित मुद्दों के समाधान के लिए भारत के साथ सार्थक बातचीत के लिए प्रतिबद्ध है.

इस्लामाबाद, 30 जुलाई : पाकिस्तान ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लोकसभा में बहस के दौरान भारतीय नेताओं द्वारा दिए गए बयानों की आलोचना की और कहा कि वह सभी लंबित मुद्दों के समाधान के लिए भारत के साथ सार्थक बातचीत के लिए प्रतिबद्ध है. विदेश कार्यालय (एफओ) ने एक बयान में कहा कि भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के संबंध में ‘‘बिना किसी सत्यापन योग्य सबूत या विश्वसनीय जांच’’ के पाकिस्तान पर हमला बोला.

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘एक जिम्मेदार देश के रूप में पाकिस्तान शांति, क्षेत्रीय स्थिरता और जम्मू-कश्मीर के मुख्य विवाद सहित सभी लंबित मुद्दों के समाधान के लिए सार्थक वार्ता के लिए प्रतिबद्ध है.’’ भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लौटाने और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा. यह भी पढ़ें : ट्रंप के 25% टैरिफ से भारत को कितना नुकसान होगा? ऑटो, स्टील से लेकर कपड़े तक TAX की मार झेलेंगे ये सेक्टर

विदेश कार्यालय ने कहा कि भारतीय नेताओं के बयान ‘‘तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की एक खतरनाक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं.’’ उसने यह भी कहा कि भारत के ‘ऑपरेशन महादेव’ संबंधी दावे पाकिस्तान के लिए कोई मायने नहीं रखते. ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Preview: कराची में आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स