Pakistan: चुनाव चिन्ह ‘बल्ला’ बहाल करने संबंधी इमरान खान की पार्टी की याचिका खारिज

पाकिस्तान के लाहौर उच्च न्यायालय ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी को चुनाव से पहले झटका देते हुए निर्वाचन आयोग के आदेश के खिलाफ दायर उसकी एक याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी।

Imran Khan Photo Credits Twitter

लाहौर, 4 जनवरी: पाकिस्तान के लाहौर उच्च न्यायालय ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी को चुनाव से पहले झटका देते हुए निर्वाचन आयोग के आदेश के खिलाफ दायर उसकी एक याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी. निर्वाचन आयोग ने खान की पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को “असंवैधानिक” करार दिया था और उसके चुनाव चिन्ह ‘क्रिकेट का बल्ला’ को रद्द कर दिया था.

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जवाद हसन ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता उमर आफताब ढिल्लों की याचिका को अस्वीकार्य बताया. उल्लेखनीय है कि 22 दिसंबर को पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने पीटीआई के आंतरिक चुनाव को खारिज करने के साथ ही पार्टी का चुनाव चिन्ह क्रिकेट का बल्ला रद्द कर दिया था. दिसंबर में हुए आंतरिक चुनाव में बैरिस्टर गौहर खान को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया था.

बुधवार को सुनवाई के दौरान, पीटीआई के वकील ने लाहौर उच्च न्यायालय से निर्वाचन आयोग के आदेश को रद्द करने और उसे पार्टी के आंतरिक चुनाव के लिए प्रमाणपत्र अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्देश देने का आग्रह किया था. खबर के अनुसार वकील ने दावा किया कि चुनाव चिन्ह 'बल्ला' अवैध रूप से वापस ले लिया गया क्योंकि संगठनात्मक चुनावों का मामला निर्वाचन आयोग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है.

खबर के अनुसार सरकार के वकील ने याचिका को गैर-सुनवाई योग्य बताया और कहा कि पीटीआई के नेता इससे सीधे तौर पर प्रभावित नहीं हुए. खबर के अनुसार, बुधवार को रावलपिंडी में पत्रकारों से बात करते हुए पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर खान ने कहा कि उनकी पार्टी उचित विचार-विमर्श के बाद शीर्ष अदालत का रुख करेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी को शीर्ष अदालत से राहत मिलेगी. उन्होंने कहा, ''सर्वोच्च न्यायालय पहले ही कह चुका है कि किसी पार्टी का चुनाव चिह्न रद्द करना पूरी पार्टी को खत्म करने के समान है.''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड