विदेश की खबरें | पाकिस्तान: सिंध प्रांत में इस माह की शुरुआत में अगवा किया गया हिंदू व्यक्ति घर लौटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सितंबर के प्रारंभ में डकैतों द्वारा अगवा किये गये पांच लोगों में शामिल तीन हिंदू व्यक्ति घर लौट आये हैं। मीडिया में बुधवार को यह खबर दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 20 सितंबर पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सितंबर के प्रारंभ में डकैतों द्वारा अगवा किये गये पांच लोगों में शामिल तीन हिंदू व्यक्ति घर लौट आये हैं। मीडिया में बुधवार को यह खबर दी गई।

डॉन न्यूज ने खबर दी कि काशमोर जिले में इस साल सितंबर की शुरुआत में डकैतों ने मुखी जगदीश कुमार, सागर कुमार, जयदीप कुमार, डॉ. मुनीर नाइज और मुश्ताक अली ममदानी को अगवा कर लिया था।

इस घटना से चिंतित स्थानीय लोगों ने इन सभी को मुक्त कराने के वास्ते प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए इस माह के आरंभ में प्रदर्शन किया था।

चार सितंबर को अपहर्ताओं के साथ मुठभेड़ के दौरान मुखी जगदीश कुमार और जयदीप कुमार को डकैतों के चंगुल से छुड़ा लिया गया था। इसके एक दिन बाद डॉ. मुनीर नाइज को भी ढूंढ़ लिया गया।

चौथे बंधक सागर कुमार के परिवार के अनुसार, एक महीने से अधिक समय तक बंधक बनाए जाने के बाद कुमार मंगलवार रात काशमोर स्थित अपने घर लौट आए।

सागर के भाई सुनील ने बताया कि उसका भाई घर लौट आया। उसे नौ अगस्त को अगवा कर लिया गया था।

सुनील ने कहा, ‘‘ काशमोर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहल खोसो कल देर रात उसे हमारे घर लेकर आये।

अगवा किये गये पांचवें व्यक्ति मुश्ताक अली ममदानी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट