विदेश की खबरें | पाकिस्तान को अपने बचाव में ‘उपयुक्त जवाब’ देने का अधिकार है: प्रधानमंत्री शहबाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश एक शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन वह अपनी रक्षा में ‘‘उपयुक्त जवाब’’ देने का अधिकार रखता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 16 मई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश एक शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन वह अपनी रक्षा में ‘‘उपयुक्त जवाब’’ देने का अधिकार रखता है।

देश ने सेना के सम्मान में ‘यौम-ए-तशक्कुर’ (धन्यवाद दिवस) मनाया।

चार दिन तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव समाप्त करने के लिए 10 मई को सहमति बनी थी।

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, इस्लामाबाद में 31 तोपों की सलामी और प्रांतीय राजधानियों में 21 तोपों की सलामी के साथ दिन की शुरुआत हुई, साथ ही विशेष प्रार्थनाएँ की गईं। सशस्त्र बलों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए पूरे देश में रैलियाँ भी आयोजित की गईं।

शहबाज ने ‘यौम-ए-तशक्कुर (आभार दिवस)’ के सिलसिले में इस्लामाबाद स्थित प्रधानमंत्री आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

उन्होंने भारत के साथ हाल ही में हुए सैन्य टकराव के संदर्भ में कहा, ‘‘पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है, लेकिन वह अपने बचाव में उचित जवाब देने का अधिकार रखता है।’’

शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने भारत को ‘‘उचित और प्रभावी ढंग से’’ जवाब दिया तथा देश के सैन्य इतिहास में एक ‘‘स्वर्णिम अध्याय’’ लिखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट