विदेश की खबरें | पाकिस्तान में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 7,678 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अबतक एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 7,678 नए मामले शुक्रवार को आए, जो महामारी की पांचवी लहर का सामना कर रहे देश के लिए चिंताजनक स्थिति का संकेत हैं।

इस्लामाबाद, 21 जनवरी पाकिस्तान में कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अबतक एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 7,678 नए मामले शुक्रवार को आए, जो महामारी की पांचवी लहर का सामना कर रहे देश के लिए चिंताजनक स्थिति का संकेत हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के मंत्रालय ने बताया कि इस अवधि में 23 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है जिन्हें मिलाकर पाकिस्तान में कोविड-19 से अबतक 29,065 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अबतक 13,53,479 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले 13 जून 2020 को एक दिन में सबसे अधिके 6,825 नए मामले आए थे।

पाकिस्तान में फरवरी 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई थी।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 संक्रमण दर बढ़कर 12.93 प्रतिशत तक पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक अबतक 12,65,665 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 961 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश कोरोना वायरस महामारी की पांचवी लहर से गुजर रहा है।

उन्होंने बताया कि अबतक 10,29,75,552 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 7,88,60,543 का टीकाकरण पूरा हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\