विदेश की खबरें | नवाज शरीफ के पासपोर्ट का नवीनीकरण नहीं करेगी पाकिस्तान सरकार: शेख राशिद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पासपोर्ट का नवीनीकरण नहीं करेगी, जो वर्तमान में लंदन में रह रहे हैं।

इस्लामाबाद, 16 फरवरी पाकिस्तान सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पासपोर्ट का नवीनीकरण नहीं करेगी, जो वर्तमान में लंदन में रह रहे हैं।

पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद ने शरीफ के पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने की पूर्व संध्या पर यह घोषणा की। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर वह वापस आना चाहते हैं तो सरकार उन्हें वापस आने में मदद के लिए एक विशेष प्रमाणपत्र जारी कर सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज रात आधी रात को उनके पासपोर्ट की अवधि समाप्त हो जाएगी। अगर वह पाकिस्तान आना चाहते हैं, तो उनके अनुरोध पर उन्हें एक विशेष प्रमाणपत्र जारी किया जा सकता है।’’

मंत्री ने पासपोर्ट को नवीनीकृत करने से इनकार करने का कारण देते हुए कहा कि शरीफ का नाम उड़ान प्रतिबंधित (नो-फ्लाई) सूची में है और उन्होंने अदालत के आदेशों के बावजूद वापस आने से इनकार कर दिया।

रशीद ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘नवाज शरीफ और मरियम नवाज के नाम 20 अगस्त, 2018 से ‘एक्जिट कंट्रोल लिस्ट’ (ईसीएल) में हैं। जिन लोगों के नाम ईसीएल में होते हैं, उन्हें पासपोर्ट जारी नहीं किए जाते और न ही उनका नवीनीकरण किया जाता है।’’

उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने शरीफ को वापस आने का आदेश दिया था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री ने इसका पालन नहीं किया।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख 70 वर्षीय शरीफ पिछले साल नवंबर से लंदन में रह रहे हैं, जब लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें इलाज के लिए चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट