PAK vs AFG, ICC T20 World Cup 2021: पाकिस्तान को जीत के लिये मिला 148 रन का लक्ष्य

अफगानिस्तान ने पारी के सबसे ज्यादा 21 रन 18वें ओवर में जोड़े जिसमें नईब ने एक छक्का और दो चौके लगाये. नईब (25 गेंद में चार चौके और एक छक्का) और नबी (32 गेंद में पांच चौके) दोनों ने नाबाद 35-35 रन बनाये. इन दोनों की बदौलत अफगानिस्तान ने अंतिम तीन ओवर में 43 रन जोड़े. पाकिस्तान के लिये इमाद वसीम ने 25 रन देकर दो विकेट झटके.

पाकिस्तान टीम (Photo Credits: Twitter)

दुबई: पाकिस्तान (Pakistan) के शानदार गेंदबाजी आक्रमण के सामने पावरप्ले में चार विकेट विकेट गंवाने के बावजूद अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम अंत में मोहम्मद नबी (Muhammad Nabi) और गुलबदीन नईब (Gulbadin Naib) के बीच सातवें विकेट के लिये 45 गेंद में 71 रन की नाबाद साझेदारी से शुक्रवार को यहां आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो के मैच में छह विकेट पर 147 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही. ICC T20 World Cup 2021: श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने टीम इंडिया को दिया ये खास सुझाव, यहां पढ़ें पूरी खबर

अफगानिस्तान ने पारी के सबसे ज्यादा 21 रन 18वें ओवर में जोड़े जिसमें नईब ने एक छक्का और दो चौके लगाये. नईब (25 गेंद में चार चौके और एक छक्का) और नबी (32 गेंद में पांच चौके) दोनों ने नाबाद 35-35 रन बनाये. इन दोनों की बदौलत अफगानिस्तान ने अंतिम तीन ओवर में 43 रन जोड़े.

पाकिस्तान के लिये इमाद वसीम ने 25 रन देकर दो विकेट झटके. शाहीन शाह अफरीदी, हैरिस रऊफ, हसन अली और शादाब खान को एक एक विकेट मिला.

पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी के आगे अफगानिस्तान ने पावरप्ले में 49 रन पर अपने चार खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिये थे. पाकिस्तान ने दूसरे और तीसरे ओवर में एक एक विकेट झटके. पहले इमाद वसीम ने हजरत जजई का विकेट हासिल किया जो खाता भी नहीं खोल सके.

अगले ओवर में मोहम्मद शहजाद ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर एक्सट्रा कवर में पारी का पहला चौका लगाया, पर एक गेंद के बाद वह मिड आन पर बाबर आजम को कैच देकर आउट हो गये और स्कोर दो विकेट पर 13 रन था.

रहमनुल्लाह गुरबाज और असगर अफगान (10) ने चौथे ओवर में एक एक गगनचुंबी छक्के लगाकर टीम के स्कोर में 17 रन का इजाफा किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में चार विकेट झटककर शानदार प्रदर्शन करने वाले हैरिस रऊफ ने असगर अफगान की सात गेंद की पारी अपनी ही गेंद पर कैच लेकर समाप्त की.

क्रीज पर उतरने करीम जनत (15 रन, 17 गेंद, एक चौका और एक छक्का) ने दो गेंद खेलने के बाद रऊफ पर थर्ड मैन के पीछे छक्का जड़ा. पर पावरप्ले के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर रहमनुल्लाह गुरबाज (10 रन, सात गेंद, एक छक्का) हसन अली की गेंद का शिकार हुए.

जनत और नजीबुल्लाह जदरान (22 रन) ने पांचवें विकेट के लिये 25 रन ही जोड़े थे कि इमाद वसीम ने अफगानिस्तान को पांचवां झटका दिया। उनकी धीमी गेंद पर स्वीप करने के प्रयास में जनत कैच आउट हुए. इससे 10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 65 रन था. शादाब खान पर एक शानदार छक्का जड़ने के बाद उनकी गुगली पर जदरान (21 गेंद, तीन चौके, एक छक्का) की पारी खत्म हुई. अफगानिस्तान का 17वें ओवर में स्कोर छह विकेट पर 104 रन था लेकिन नबी और नईब ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट