विदेश की खबरें | पाकिस्तान : पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों के उत्पात की पहली बरसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों की ओर से देश के प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी इमारतों पर किए गए हमलों और हिंसा का आज एक वर्ष पूरा हुआ और उन घटनाओं को लेकर आज भी सत्तापक्ष और खान की पार्टी के बीच वाक युद्ध जारी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, नौ मई पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों की ओर से देश के प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी इमारतों पर किए गए हमलों और हिंसा का आज एक वर्ष पूरा हुआ और उन घटनाओं को लेकर आज भी सत्तापक्ष और खान की पार्टी के बीच वाक युद्ध जारी है।

दरअसल भ्रष्टाचार के एक मामले में पिछले वर्ष खान को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थक भड़क गए और उन्होंने नौ मई को देश के कई सरकारी प्रतिष्ठानों को काफी नुकसान पहुंचाया।

खान की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिन्ना हाउस (लाहौर कोर कमांडर हाउस), मियांवाली एयरबेस और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित कम से कम 12 सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की।

रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर भी भीड़ ने हमला किया। पार्टी नेतृत्व ने घटना की पहली बरसी पर ‘‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन’’ की घोषणा की है। वहीं उन्होंने कहा था कि नौ मई को जो भी हुआ, उसकी योजना उनके विरोधियों ने बनाई थी।

पार्टी महासचिव उमर अयूब खान ने एक बयान में कहा कि सरकार ने उनके कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने से रोकने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है लेकिन वे प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा,‘‘ सभी कार्रवाई के बावजूद पूरे पाकिस्तान में सुबह शांतिपूर्ण तरीके से रैलियां निकाली जाएंगी और प्रदर्शन किए जाएंगे।’’

पार्टी महासचिव ने गत वर्ष आज के दिन हुई हिंसा के आरोपों को खारिज किया और कहा कि यह खान और उनकी पार्टी पीटीआई के खिलाफ अभियान था।

इस बीच इस्लामाबाद में अधिकारियों ने सभी सभाओं को अवैध घोषित कर दिया है और सभाओं पर प्रतिबंध लगाया है।

वहीं राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने एक दिन पहले एक बयान जारी कर कहा, ‘‘नौ मई 2023 को पाकिस्तान के इतिहास में एक काले दिन के रूप में याद किया जाएगा जब राजनीतिक रूप से उकसाई गई भीड़ ने देश भर में उपद्रव मचाया, सार्वजनिक संपत्ति और सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाया।’’

उन्होंने हिंसा की निंदा की और कहा कि घटनाओं से देश की छवि खराब हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ