जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नागरिक इलाकों पर की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के दो सेक्टरों में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास असैन्य इलाकों में बिना उकसावे के शुक्रवार रातभर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे. पुंछ के कस्बा सेक्टर में असैन्य इलाकों पर पाकिस्तानी गोलाबारी में 40 वर्षीय महिला हामिदा बी घायल हो गई.

भारतीय सेना (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 10 अक्टूबर: पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम (Ceasefire Violation) समझौते का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के दो सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास असैन्य इलाकों में बिना उकसावे के शुक्रवार रातभर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि भारतीय बलों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया. इस दौरान किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है.

एक रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार सुबह कहा, "पाकिस्तान ने पुंछ के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास असैन्य इलाकों को निशाना बनाकर देर रात डेढ़ बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार के गोले दागकर बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया. भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया." एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारी गोलाबारी के कारण सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग घबरा गए.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: Loc पर पाकिस्तान की गोलाबारी में महिला घायल, संघर्ष विराम का किया गया उल्लंघन

अधिकारी ने बताया कि तड़के साढ़े चार बजे गोलाबारी रुकी. उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में आईबी के पास अग्रिम इलाकों को निशाना बनाया और वे पांच घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी करते रहे. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने शुक्रवार रात करीब पौने 12 बजे गोलीबारी शुरू की और यह शनिवार तड़के चार बजकर 40 मिनट तक जारी रही.

सीमा सुरक्षा बल ने इसका उचित जवाब दिया. अधिकारी ने बताया कि इस बीच, पुंछ के कस्बा सेक्टर में असैन्य इलाकों पर पाकिस्तानी गोलाबारी में 40 वर्षीय महिला हामिदा बी घायल हो गई. महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड