खेल की खबरें | गलत फैसलों की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट आईसीयू में है: अफरीदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने ऑलराउंडर शादाब खान की राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि गलत फैसलों की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट आईसीयू में है।

कराची, 11 मार्च पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने ऑलराउंडर शादाब खान की राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि गलत फैसलों की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट आईसीयू में है।

पिछले टी20 विश्व कप के बाद से बाहर चल रहे शादाब को वापस बुलाया गया है और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए सलमान अली आगा की अगुआई वाली टीम का उप कप्तान भी नियुक्त किया गया है।

मीडिया से बातचीत के दौरान अफरीदी ने कहा, ‘‘किस आधार पर उसे वापस बुलाया गया है। घरेलू क्रिकेट में उसका प्रदर्शन क्या रहा है या फिर ऐसा क्या है कि उसे फिर से टीम में चुना गया है।’’

इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि जब तक फैसले योग्यता के आधार पर नहीं लिए जाते, तब तक पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ नहीं बदलेगा।

अफरीदी ने कहा, ‘‘हम हमेशा तैयारियों की बात करते हैं और जब कोई प्रतियोगिता आती है और हम असफल हो जाते हैं तो हम इसका इलाज करने की बात करते हैं। सच्चाई यह है कि गलत फैसलों की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट आईसीयू में है।’’

उन्होंने कहा कि जब भी कोई नया अध्यक्ष कार्यभार संभालता है तो वह आकर सब कुछ बदल देता है।

पूर्व कप्तान अफरीदी ने सवाल किया, ‘‘बोर्ड के निर्णयों और नीतियों में कोई निरंतरता या एकरूपता नहीं है। हम कप्तान, कोच या कुछ खिलाड़ी बदलते रहते हैं लेकिन बोर्ड अधिकारियों की जवाबदेही क्या है।’’

उन्होंने कहा कि कोच को अपनी नौकरी बचाने के लिए खिलाड़ियों पर दोष लगाते देखना दुखद है और प्रबंधन को अपनी जगह बचाने के लिए खिलाड़ियों और कोच पर दोष लगाते देखना दुखद है।

अफरीदी ने कहा, ‘‘जब कप्तान और कोच के सिर पर लगातार तलवार लटकी रहती है तो हमारा क्रिकेट कैसे आगे बढ़ सकता है।’’

उन्होंने यह भी महसूस किया कि पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी एक सकारात्मक व्यक्ति हैं लेकिन सच्चाई यह है कि उन्हें क्रिकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस