देश की खबरें | पाकिस्तान ने 2003 में संघर्ष विराम शुरू होने के बाद से सर्वाधिक उल्लंघन 2020 में किये: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में 2020 में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम उल्लंघन की 5,100 घटनाओं को अंजाम दिया जिनमें 36 लोगों की जान चली गयी और 130 से ज्यादा लोग घायल हो गये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 29 दिसंबर पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में 2020 में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम उल्लंघन की 5,100 घटनाओं को अंजाम दिया जिनमें 36 लोगों की जान चली गयी और 130 से ज्यादा लोग घायल हो गये।

सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले करीब 18 साल में संघर्ष विराम उल्लंघन के सर्वाधिक मामले इस साल आये हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से बहुत भारी गोलाबारी और गोलीबारी ने 2003 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीमा संघर्ष विराम समझौते को एक तरह से बेकार कर दिया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने लोगों के बीच डर पैदा करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति को बाधित करने की मंशा से बार-बार एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर स्थित अग्रिम चौकियों तथा गांवों को निशाना बनाया।’’

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी बलों ने 2020 में 5,100 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया यानी औसतन रोजाना 14 मामले सामने आये।’’

आंकड़ों के अनुसार संघर्ष विराम उल्लंघन की इन घटनाओं में 24 सुरक्षाकर्मी समेत 36 लोग मारे गये और 130 लोग घायल हो गये।

जम्मू क्षेत्र में एलओसी पर इनमें से 15 सैनिक मारे गये।

अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने 2019 में भारत-पाक सीमा पर 3,289 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया।

इनमें से 1,565 मामले अगस्त 2019 के बाद सामने आये। भारत सरकार ने अगस्त महीने में ही अनुच्छेद 370 को समाप्त किया था। जम्मू कश्मीर में 2018 में संघर्ष विराम उल्लंघन के 2,936 मामले दर्ज किये गये।

इस साल संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं की संख्या 2017 की घटनाओं से पांच गुना अधिक है। उस साल 971 ऐसे मामले सामने आये थे जिनमें 31 लोगों की जान चली गयी थी और 151 घायल हो गये थे।

संघर्ष विराम लागू होने से पहले 2002 में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोलाबारी और गोलीबारी की 8,376 घटनाएं सामने आईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\