खेल की खबरें | पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया को 210 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से पाकिस्तान ने शनिवार को यहां तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को 210 रन पर ढेर कर दिया।

लाहौर, दो अप्रैल तेज गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से पाकिस्तान ने शनिवार को यहां तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को 210 रन पर ढेर कर दिया।

तेज गेंदबाजों हारिस राउफ (39 रन पर तीन विकेट), मोहम्मद वसीम (40 रन पर तीन विकेट) और शाहीन शाह अफरीदी (40 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने आस्ट्रेलिया ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 41.5 ओवर में सिमट गई।

सीन एबट ने 40 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेलने के अलावा एडम जंपा (नाबाद शून्य) के साथ अंतिम विकेट के लिए 44 रन जोड़कर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।

एलेक्स कैरी 61 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोर रहे। उनके अलावा पिछले मैच के शतकवीर बेन मैकडर्मोट (36) और कैमरन ग्रीन (34) भी 20 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसे सही साबित करने में उनके गेंदबाजों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

आस्ट्रेलिया ने छठे ओवर में छह रन के स्कोर तक ही तीन विकेट गंवा दिए थे। अफरीदी ने मैच की पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड (00) को पवेलियन भेजा जबकि हारिस ने अगले ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज और कप्तान आरोन फिंच को पगबाधा किया जो लगातार दूसरे मैच में खाता खोलने में नाकाम रहे।

हारिस ने पारी के छठे ओवर में मार्नस लाबुशेन (04) को भी इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच करा दिया।

मार्कस स्टोइनिस (19) और मैकडर्मोट ने तीसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी करके पारी को संवारने का प्रयास किया। जाहिद महमूद ने स्टोइनिस को इमाम उल हक के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।

वसीम ने इसके बाद मैकडर्मोट को भी इफ्तिखार के हाथों कैच कराके आस्ट्रेलिया का स्कोर 67 रन पर पांच विकेट किया।

कैरी और ग्रीन ने छठे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी करके आस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के करीब पहुंचाया। कैरी ने वसीम पर छक्का और फिर एक रन के साथ 55 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके बाद दोनों बल्लेबाज सात रन के भीतर पवेलियन लौट गए।

ग्रीन को वसीम ने बोल्ड किया जिसके बाद इफ्तिखार ने कैरी को फखर जमां के हाथों कैच कराया।

अफरीदी ने जेसन बेहरेनडोर्फ (02) की पारी का अंत किया जबकि वसीम ने नाथन एलिस (02) को बोल्ड करके आस्ट्रेलिया को नौवां झटका दिया।

एबट ने हालांकि एडम जंपा अंतिम विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी करके टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा दिया। उन्होंने अफरीदी के पारी के 39वें ओवर में तीन चौके और एक छक्के से 21 रन जोड़े।

एबट ने हारिस पर चौके के साथ टीम के 200 रन पूरे किए लेकिन इसी तेज गेंदबाज की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर वसीम को कैच देकर एक रन से अर्धशतक से चूक गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू