Pakistan: ईशनिंदा संबंधी सामग्री नहीं हटाने के कारण पाकिस्तान ने विकिपीडिया को ‘ब्लॉक’ किया- मीडिया रिपोर्ट

पाकिस्तान ने आपत्तिजनक या ईशनिंदा से संबंधित सामग्री को हटाने से इनकार करने के बाद ऑनलाइन विश्वकोष ‘विकिपीडिया’ को ‘ब्लॉक’ कर दिया है. शनिवार को मीडिया में प्रकाशित खबरों से यह जानकारी मिली.

Flag of Pakistan (Photo Credit : pixabay )

इस्लामाबाद, 4 फरवरी : पाकिस्तान ने आपत्तिजनक या ईशनिंदा से संबंधित सामग्री को हटाने से इनकार करने के बाद ऑनलाइन विश्वकोष ‘विकिपीडिया’ को ‘ब्लॉक’ कर दिया है. शनिवार को मीडिया में प्रकाशित खबरों से यह जानकारी मिली. ‘द न्यूज’ अखबार की खबर के अनुसार, विकिपीडिया को काली सूची में डालने की कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने कुछ दिन पहले ही विकिपीडिया की सेवा को 48 घंटे के लिए बाधित और धीमा कर दिया था. पीटीए ने विकिपीडिया को चेतावनी दी थी कि अगर वेबसाइट पर उपलब्ध ‘ईशनिंदा’ से संबंधित सामग्री हटाई नहीं जाती है, तो उसे ‘ब्लॉक’ कर दिया जाएगा. खबर के मुताबिक, जब पीटीए के प्रवक्ता से शुक्रवार देर रात संपर्क किया गया और विकिपीडिया को ‘ब्लॉक’ करने के बारे में पूछा गया, तो अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए ‘‘हां’’ में जवाब दिया.

उच्च न्यायालय के निर्देश पर पीटीए ने 48 घंटों के लिए विकिपीडिया को बाधित और धीमा कर दिया था, क्योंकि उस पर ईशनिंदा सामग्री थी. विकिपीडिया एक मुफ्त ऑनलाइन विश्वकोश है, जिसे दुनियाभर के कार्यकर्ताओं द्वारा बनाया और संपादित किया गया है. इसका संचालन विकिमीडिया फाउंडेशन करता है. ‘डॉन’ अखबार ने बताया कि पीटीए के प्रवक्ता मलाहत ओबैद ने कहा कि प्रतिबंध मुख्य रूप से आदेशों का पालन न करने के लिए लगाया गया था. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अगर विकिपीडिया उन सामग्री को हटा लेता है, जिनकी पहचान विनियामक प्राधिकरण ने धार्मिक रूप से संवेदनशील सामग्री के तौर पर की है, तो इस फैसले पर फिर से गौर किया जा सकता है.’’ पीटीए प्रवक्ता ने कहा, “विकिपीडिया को नोटिस जारी कर उक्त सामग्री को ब्लॉक करने/हटाने का निर्देश दिया गया था. उसे पेशी का अवसर भी प्रदान किया गया. हालांकि, मंच ने न तो ईशनिंदा सामग्री हटाने के निर्देश का अनुपालन किया और न ही प्राधिकरण के सामने पेश हुआ.” यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने विकिपीडिया को ‘ब्लॉक’ किया

विकिमीडिया फाउंडेशन ने शनिवार को कहा, ‘‘विकिपीडिया पर कौन सी सामग्री शामिल है या उस सामग्री को कैसे बनाए रखा जाता है, इस बारे में वह निर्णय नहीं करता है.’’ इसमें कहा गया है कि यह ‘‘यह एक डिजाइन के तहत होता है, जिसमें कई लोग लेख की सामग्री पर काम करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि साइट पर क्या सामग्री होनी चाहिए, जिससे बेहतर, निष्पक्ष सामग्री निकलकर आती है.’’ विकिमीडिया ने कहा, ‘‘हम आशा करते हैं कि पाकिस्तान सरकार मानवाधिकार के रूप में ज्ञान के प्रति प्रतिबद्धता में विकिमीडिया फाउंडेशन के साथ जुड़ी रहेगी और विकिपीडिया तथा विकिमीडिया की परियोजनाओं तक पहुंच को तुरंत बहाल करती रहेगी, ताकि पाकिस्तान के लोग दुनिया के साथ ज्ञान प्राप्त करना और साझा करना जारी रख सकें.’’ पाकिस्तान में सोशल मीडिया की बड़ी कंपनी फेसबुक और यूट्यूब को पूर्व में ईशनिंदा वाली सामग्री को लेकर ‘ब्लॉक’ किया गया था. मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में ईशनिंदा एक संवेदनशील मुद्दा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड