खेल की खबरें | पाकिस्तान ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शुक्रवार को आयरलैंड ने पहले टी20 में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। यह आयरलैंड की टी20 प्रारूप में पाकिस्तान पर पहली जीत थी।

शुक्रवार को आयरलैंड ने पहले टी20 में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। यह आयरलैंड की टी20 प्रारूप में पाकिस्तान पर पहली जीत थी।

रविवार को टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे आयरलैंड ने तीन ओवर में 29 रन जोड़कर तेज शुरुआती की। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने हालांकि चौथे ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों पॉल स्टर्लिंग और एंड्रयू बॉलबिर्नी को पवेलियन भेज दिया।

लोर्कान टकर और हैरी टेक्टर (32) ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़कर पारी को संभाला। टकर ने 34 गेंद में 51 रन बनाए।

कर्टिस कैंफर (22) और जॉर्ज डॉकरेल (15) ने उपयोगी पारियां खेली जबकि गैरेथ डेलानी ने 10 गेंद में नाबाद 28 रन बनाकर टीम का स्कोर सात विकेट पर 193 रन तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। सैम अयूब पहले ही ओर में पवेलियन लौट गए जबकि कप्तान बाबर आजम दूसरे ओवर में खाता खोले बिना ग्राहम ह्यूम का शिकार बने।

मोहम्मद रिजवान (46 गेंद में नाबाद 75) और फखर जमां (40 गेंद में 78 रन) ने हालांकि तीसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी करके आयरलैंड की जीत की उम्मीदों पर पारी फेर दिया।

आजम खान ने इसके बाद 10 गेंद में नाबाद 30 रन की पारी खेलकर पाकिस्तान को 19 गेंद शेष रहते लक्ष्य तक पहुंचाया।

तीसरा टी20 मंगलवार को खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू