विदेश की खबरें | पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच चमन-स्पिन बोल्डाक सीमा फिर से खुली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सहमति बनने के बाद दोनों देशों के बीच चमन-स्पिन बोल्डाक सीमा मंगलवार को फिर से खोल दी गई।

कराची, दो नवंबर पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सहमति बनने के बाद दोनों देशों के बीच चमन-स्पिन बोल्डाक सीमा मंगलवार को फिर से खोल दी गई।

गौरतलब है कि करीब एक महिने पहले तालिबान ने यह कहकर इसे बंद कर दिया था कि उससे होकर गुजरने वाले यात्रियों, व्यापारियों को दिक्कतें आ रही हैं।

व्यापार और व्यवसाय के लिहाज से यह सीमा दोनों देशों के बीच सबसे व्यस्त सीमाओं में से एक है, जहां से रोजाना सैकड़ों की संख्या में ट्रक माल लाते-लेजाते हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अधिकारियों के बीच सोमवार को सहमति बनने के बाद सीमा फिर से खोली गई है।

सीमा खुलने के बाद यह तय किया गया कि पाकिस्तान में किला अब्दुल्ला और चमन तथा अफगानिस्तान में कंधार में रहने वाले लोग अपने पहचानपत्र के आधार पर सीमा पार कर सकेंगे।

अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान के मरीजों को पाकिस्तान में प्रवेश की अनुमति होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू