विदेश की खबरें | पाकिस्तान: विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन के दौरान 30 विद्यार्थी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय में एक छात्रा की कथित आत्महत्या, उत्पीड़न और अन्य मुद्दों को लेकर परिसर में एक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा गार्ड के साथ झड़प के दौरान कम से कम 30 विद्यार्थी घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 23 अक्टूबर पाकिस्तान के लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय में एक छात्रा की कथित आत्महत्या, उत्पीड़न और अन्य मुद्दों को लेकर परिसर में एक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा गार्ड के साथ झड़प के दौरान कम से कम 30 विद्यार्थी घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को हुई इस झड़प में 10 सुरक्षा गार्ड और पुलिस का एक अधिकारी भी घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, झड़प उस समय हुई जब पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट फेडरेशन (पीयूएसएफ) के बैनर तले विश्वविद्यालय के विद्यार्थी छात्रा की कथित आत्महत्या, उत्पीड़न, खुफिया एजेंसियों द्वारा विशेष रूप से बलूच विद्यार्थियों की जानकारियां जुटाने और फीस वृद्धि के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे।

पंजाब विश्वविद्यालय के प्रवक्ता खुर्रम शहजाद ने बुधवार को ‘पीटीआई’ को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने भड़काऊ भाषण दिए और जब विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विद्यार्थियों ने उन पर पथराव किया, जिसके बाद हुई झड़प में 10 सुरक्षाकर्मी, पुलिस का एक अधिकारी और कुछ विद्यार्थी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने को लेकर 50 से अधिक विद्यार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शहजाद ने बताया, “पुलिस ने देर रात छापेमारी के दौरान उनमें से कुछ विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया।”

उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन उन छात्रों को निष्कासित कर सकता है, जिन्होंने साथी छात्रों को हिंसा के लिए उकसाया था।

पीयूएसएफ के नेता आरिफ काकड़ ने हालांकि कहा कि जब सुरक्षा गार्ड ने विद्यार्थियों को तितर-बितर करने के लिए उन पर हमला किया तब उन्होंने प्रतिक्रिया जतायी। उन्होंने कहा कि गार्ड के हमले में कम से कम 30 विद्यार्थी घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

काकड़ ने कहा, “हम पिछले सप्ताह छात्रावास में मृत मिली लड़की के लिए न्याय की मांग करने और हाल ही में सेमेस्टर की फीस में वृद्धि व अन्य मांगों को लेकर एकत्रित हुए थे।”

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रताड़ित किये जाने को लेकर गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू