Pakistan: आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव के लिए 28,626 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव में लड़ने के लिए 3,139 महिलाओं सहित 28,626 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. देश के शीर्ष निर्वाचन निकाय ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी.

(Photo Credit : Twitter)

इस्लामाबाद, 26 दिसंबर : पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव में लड़ने के लिए 3,139 महिलाओं सहित 28,626 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. देश के शीर्ष निर्वाचन निकाय ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी. चुनाव राष्ट्रीय और प्रांतीय विधायिका की 1,085 सामान्य और आरक्षित सीट के लिए होगा. कुल 1,085 सीट में से 336 सीट नेशनल असेंबली (एनए) की हैं. प्रांतीय विधानसभा की 749 सीट हैं जिनमें से 593 सामान्य वर्ग की हैं और 156 सीट आरक्षित (महिलाओं के लिए 132 और अल्पसंख्यकों के लिए 24) हैं.

नेशनल असेंबली की 336 में से 226 सामान्य सीट हैं, जबकि 70 सीट आरक्षित (महिलाओं के लिए 60 और गैर-मुसलमानों के लिए 10) हैं. पंजाब प्रांत में 371 सीट हैं, जिनमें 297 सामान्य, 66 महिलाओं के लिए और आठ अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं. सिंध में 168 सीट हैं, जिनमें 130 सामान्य, 29 महिलाओं के लिए और नौ अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं. खैबर पख्तूनख्वा में 145 सीट हैं, जिनमें 115 सामान्य, 26 महिलाओं के लिए और चार अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं. बलूचिस्तान प्रांत में 65 सीट हैं, जिनमें 51 सामान्य, 11 महिलाओं के लिए और तीन अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं.

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) के अनुसार, 471 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 7,713 उम्मीदवारों ने नेशनल असेंबली की 266 सामान्य सीट पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया है. पंजाब में 277 महिलाओं सहित 3,871 उम्मीदवारों ने नेशनल असेंबली की 141 सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि सिंध में नेशनल असेंबली की 61 सीट के लिए 110 महिलाओं सहित 1,681 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में नेशनल असेंबली की 45 सामान्य सीट के लिए 39 महिलाओं सहित कम से कम 1,322 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बलूचिस्तान में नेशनल असेंबली की 16 सीट के लिए 12 महिलाओं सहित 631 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. संघीय राजधानी में नेशनल असेंबली की तीन सीट के लिए 26 महिलाओं सहित 208 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. नेशनल असेंबली में महिलाओं के लिए 60 आरक्षित सीट पर लगभग 459 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिनमें से पंजाब से 195, सिंध से 118, केपी से 97 और बलूचिस्तान से 49 महिलाओं ने नामांकन किया है.

इसके अलावा नेशनल असेंबली में गैर-मुसलमानों के लिए आरक्षित 10 सीट के सापेक्ष 10 महिलाओं सहित 150 लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं. महिलाएं और गैर मुस्लिम, दोनों ही वर्ग के लोग अपने लिए आरक्षित क्रमश: 60 और 10 सीट के अलावा नेशनल असेंबली की 266 सामान्य सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं. ईसीपी के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और नामांकन के खिलाफ आपत्तियां भी स्वीकार कर रहे हैं। यह प्रक्रिया 30 दिसंबर तक जारी रहेगी.

नामांकन पत्रों को स्वीकार करने या खारिज करने के विरुद्ध अपील तीन जनवरी तक की जा सकती है और इन अपील पर फैसला 10 जनवरी को किया जाएगा. ईसीपी 11 जनवरी को उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी. उम्मीदवार 12 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे. ईसीपी 13 जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटित करेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड