जरुरी जानकारी | पाक अर्थव्यवस्था के सामने बढ़ते घाटे, उच्च मुद्रास्फीति जैसे गंभीर हालात की चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

इस्लामाबाद, 31 दिसंबर पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति 'गंभीर रूप से विपरीत परिस्थितियों' का सामना कर रही है। मुद्रास्फीति के 21-23 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान लगाया है और नकदी संकट से जूझ रहे देश का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (जुलाई-अक्टूबर) में 115 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया।

दैनिक समाचारपत्र डॉन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने अपनी मासिक आर्थिक सूचना और संभावनाओं में कहा है कि बाढ़ से हुई भारी तबाही के कारण वित्त वर्ष 2022-23 में आर्थिक वृद्धि बजटीय लक्ष्य से नीचे रह सकती है।

मंत्रालय ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा, ''निम्न वृद्धि, उच्च मुद्रास्फीति और आधिकारिक विदेशी मुद्रा भंडार के निम्न स्तर पर होने से नीति निर्माताओं के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं।''

इस रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान का कुल राजकोषीय घाटा जुलाई-अक्टूबर 2022 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद का 1.5 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 0.9 प्रतिशत पर था।

इसके साथ ही सरकार बढ़े हुए खर्च का सामना कर रही है और उसके सामने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत देने की अभूतपूर्व चुनौती भी है।

रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 के पहले पांच महीनों (जुलाई-नवंबर) में औसत मुद्रास्फीति 25.1 प्रतिशत रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 9.3 प्रतिशत थी। आशंका है कि खुदरा मुद्रास्फीति आगे भी 21-23 प्रतिशत के दायरे में रहेगी।

पाकिस्तान में चालू खाता घाटा जुलाई-नवंबर के लिए 3.1 अरब अमेरिकी डॉलर था। व्यापार संतुलन में सुधार के कारण पिछले साल के मुकाबले इसमें कमी आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड