देश की खबरें | पाक सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों पर दो बार गोलाबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, एक जनवरी पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों पर दो बार गोलाबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के नौशेरा क्षेत्र में अपराह्न करीब 3.30 बजे और शाम करीब 5.30 बजे एलओसी के दूसरी तरफ से गोलीबारी और गोलाबारी किये जाने की घटना सामने आई।

अधिकारियों के अनुसार भारतीय सैनिक पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन का जवाब दे रहे हैं।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान सेना ने आज अपराह्न करीब 3.30 बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के आसपास छोटे हथियारों से गोलीबारी तथा मोर्टार से गोलाबारी कर संघर्ष विराम का अकारण उल्लंघन शुरू कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना मुंहफोड़ जवाब दे रही है।

अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान ने शाम करीब 5.30 बजे नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गयी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू कश्मीर में 2020 में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के आसपास पाकिस्तान की ओर से 5,100 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। ये पिछले 18 साल में संघर्ष विराम उल्लंघन के सर्वाधिक मामले हैं।

आंकड़ों के अनुसार संघर्ष विराम उल्लंघन की इन घटनाओं में 24 सुरक्षा कर्मी समेत 36 लोगों की मौत हो गयी और 130 से अधिक लोग घायल हो गये।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमाओं पर अमन-चैन को बिगाड़ने तथा लोगों के बीच डर पैदा करने के लिए एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम चौकियों और गांवों को बार-बार निशाना बनाया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\