खेल की खबरें | सात्विक और चिराग की जोड़ी चीन मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एशियाई खेलों के चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष जोड़ी ने चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां इंडोनेशिया के लियो रोली कारनांडो और डेनियल मार्टिन की जोड़ी पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

शेनजेन, 24 नवंबर एशियाई खेलों के चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष जोड़ी ने चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां इंडोनेशिया के लियो रोली कारनांडो और डेनियल मार्टिन की जोड़ी पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय युगल जोड़ी ने विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज इंडोनेशियाई जोड़ी को 46 मिनट में 21-16 21-14 से हराया।

इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500 और स्विस सुपर 300 जीतने वाले सात्विक और चिराग के सामने अंतिम चार में चीन की जोड़ी की चुनौती होगी। चीन की दो जोड़ियों के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हे जी टिंग और रेन जियांग यू की जोड़ी आठवीं वरीयता प्राप्त लियू यू चेन और ओयू जुवान यी से भिड़ेगी।

विश्व रैंकिंग की पूर्व शीर्ष भारतीय जोड़ी ने अपने खेल में शानदार समन्वय दिखाया। दोनों लगातार अपनी जगह को बदलते रहे और बीच-बीच में करारे प्रहार करते हुए उन्होंने इंडोनेशिया की जोड़ी को दबाव में डाल दिया।

मैच की शुरुआत में दोनों जोड़ियों के बार करीबी मुकाबला था। पहले ब्रेक के बाद स्कोर 14-14 की बराबरी पर पहुंचा लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी ने अपनी गति को बढ़ाया। चिराग ने इस दौरान शटल और कोर्ट की सीमारेखा पर शानदार समझ दिखाते हुए स्कोर को 19-16 से अपने पक्ष में कर दिया। उन्होंने दो और करारे प्रहार के साथ पहला गेम भारत के नाम किया।

पहले गेम के आखिर में मिली लय को भारतीय जोड़ी दूसरे गेम में जारी रखने में सफल रही। उन्होंने 5-2 की बढ़त हासिल करने के बाद नेट पर शानदार नियंत्रण दिखाते हुए ब्रेक के समय 11-6 की बढ़त बना ली।

ब्रेक के अल्प विश्राम के बाद भी भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के खिलाड़ियों को कोई मौका नहीं दिया और 17-10 के स्कोर के साथ अपना दबदबा कायम रखा। इसके बाद दोनों जोड़ियों के बीच 48 शॉट की लंबी रैली चली जिसे मार्टिन के कमाल के स्मैश से इंडोनेशिया ने जीता।

मार्टिन ने एक और करारा प्रहार किया लेकिन इस बार शटल नेट से टकरा गयी जिससे भारतीय जोड़ी को सात मैच अंक मिले और उन्होंने वीडियो रेफरल की मदद से पहले प्रयास में ही इसे भुनाने में कोई गलती नहीं की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\