देश की खबरें | पहलगाम के हमलावरों को न्याय के कठघरे में लाया जाए: मानवाधिकार आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद में संलिप्त लोगों के खिलाफ ‘‘प्रत्यक्ष या परोक्ष’’ कार्रवाई करने का समय आ गया है।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद में संलिप्त लोगों के खिलाफ ‘‘प्रत्यक्ष या परोक्ष’’ कार्रवाई करने का समय आ गया है।

आयोग ने कहा कि वह पहलगाम की घटना से अत्यंत आहत है और उम्मीद करता है कि सरकार जवाबदेही तय करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी और हमलावरों को न्याय के कठघरे में लाएगी।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी कर 26 लोगों को मार डाला जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। हमले में कई अन्य घायल हो गए।

आयोग ने सख्त शब्दों में दिए अपने बयान में कहा कि जो लोग ‘‘आतंकवाद की मदद कर रहे हैं, उसे उकसा रहे हैं, समर्थन कर रहे हैं या उसे बढ़ावा दे रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने का और उन्हें मानवता के खिलाफ इस खतरे के लिए जवाबदेह ठहराने का’’ समय आ गया है।

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘वह घाटी में छुट्टी मनाने गए निहत्थे और मासूम नागरिकों पर जघन्य हमले की निंदा करता है।’’

आयोग ने कहा कि आतंकवाद में संलिप्त लोगों के खिलाफ ‘‘प्रत्यक्ष या परोक्ष’’ रूप से काम करने का और उन्हें ‘‘मानवता के खिलाफ इस खतरे’’ के लिए जवाबदेह ठहराने का समय आ गया है।

एनएचआरसी ने बयान में कहा, ‘‘इस घटना ने निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के मानवाधिकारों के उल्लंघन के एक गंभीर मुद्दे के रूप में हर सही सोच वाले इंसान की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।’’

मानवाधिकार आयोग ने कहा कि विभिन्न मंचों पर बार-बार कहा गया है कि ‘‘आतंकवाद दुनिया में मानवाधिकारों के उल्लंघन के सबसे बड़े कारणों में से एक है’’।

उसने कहा, ‘‘आतंकवाद को सहायता देने, उकसाने, समर्थन और बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और इस खतरे के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराने का समय आ गया है। अन्यथा, इसका परिणाम लोकतांत्रिक स्थान के सिकुड़ने, डराने धमकाने, प्रतिशोध और जीवन, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व एवं आजीविका के अधिकार सहित विभिन्न मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के रूप में सामने आ सकता है।’’

एनएचआरसी ने कहा, ‘‘यह उम्मीद की जाती है कि सरकार जवाबदेही तय करने, अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने और पीड़ितों के परिवारों को हरसंभव तरीके से सहायता प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\