देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमला: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

बेंगलुरु, 23 अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

इससे पहले दिन में उन्होंने आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों से फोन पर बात की और संवेदना व्यक्त की।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में कर्नाटक के दो लोग मारे गए हैं।

सिद्धरमैया के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने शिवमोगा के मंजूनाथ राव की पत्नी पल्लवी और बेंगलुरू के मथिकेरे के भारत भूषण की पत्नी सुजाता से बात कर संवेदना व्यक्त की।

भारत भूषण की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उनकी पत्नी सुजाता और उनके तीन साल के बेटे को छोड़ दिया।

मंजूनाथ राव नामक एक रियल एस्टेट कारोबारी की भी उनकी पत्नी और बेटे की मौजूदगी में हत्या कर दी गई।

मृतकों के शव बृहस्पतिवार तड़के राज्य में पहुंचाए जाने की उम्मीद है।

इससे पहले दिन में सिद्धरमैया ने कहा कि कश्मीर की यात्रा पर गए राज्य के 40 से अधिक लोग आतंकवादी हमले के कारण वहां फंस गए हैं और उन्होंने अधिकारियों को उन सभी को सुरक्षित तरीके से राज्य में वापस लाने के लिए विशेष उड़ान की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

सिद्धरमैया ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “कश्मीर की यात्रा पर गए 40 से अधिक कन्नड़ लोग आतंकवादी हमले के कारण फंस गए हैं। मैंने अधिकारियों को उन सभी को सुरक्षित रूप से राज्य में वापस लाने के लिए एक विशेष उड़ान की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। हमारी सरकार ने हर कर्नाटकवासी को सुरक्षित वापस लाने के संकल्प के साथ कार्रवाई की है। किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\