देश की खबरें | पहलगाम हमला चौबीसों घंटे सतर्कता की जरूरत को रेखांकित करता है : उमर अब्दुल्ला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए चौबीसों घंटे सतर्कता बरतने की जरूरत को रेखांकित किया है।

कोलकाता, 10 जुलाई जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए चौबीसों घंटे सतर्कता बरतने की जरूरत को रेखांकित किया है।

पहलगाम में हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे।

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘पहलगाम की घटना ने दिखाया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हमें चौबीसों घंटे सतर्क रहने की जरूरत है।’’

पहलगाम हमले के दोषियों की गिरफ्तारी में देरी के बारे में पूछे जाने पर, मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच में समय लगता है और ऐसी कार्रवाई के लिए कोई निश्चित समयसीमा नहीं होती।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और इस क्षेत्र में, खासकर अमरनाथ यात्रा से पहले, सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी थीं।

हालांकि, उमर अब्दुल्ला ने इस झटके के बावजूद पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलने को लेकर आशावादी रुख अपनाया।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में पर्यटन फिर से बेहतर हो रहा है। हो सकता है कि पहलगाम हमले से पहले की तुलना में होटलों के किराए कम हों, लेकिन लोग जरूर आने लगे हैं, जिनमें अमरनाथ यात्रा भी शामिल है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर