देश की खबरें | टेनिस हॉल ऑफ़ फेम में शामिल होने वाले पहले एशियाई पुरुष बने पेस और अमृतराज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व के पूर्व नंबर एक युगल खिलाड़ी लिएंडर पेस तथा भारत के प्रसारक और प्रमोटर विजय अमृतराज अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले एशियाई पुरुष बन गये हैं।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर विश्व के पूर्व नंबर एक युगल खिलाड़ी लिएंडर पेस तथा भारत के प्रसारक और प्रमोटर विजय अमृतराज अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले एशियाई पुरुष बन गये हैं।

इन दोनों के अलावा प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक रिचर्ड इवांस को भी टेनिस के इस विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है।

पुरुष युगल और मिश्रित युगल में 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पेस को खिलाड़ियों के वर्ग में जबकि अमृतराज और ग्रेट ब्रिटेन के इवांस को टेनिस में योगदान देने वालों के वर्ग में चुना गया है।

टेनिस खेल से जुड़े इन तीनों दिग्गज को शनिवार को न्यूपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल आफ फेम में शामिल किया जाएगा। अभी तक 27 देश के 264 लोगों को टेनिस हॉल आफ फेम में शामिल किया गया है। भारत इस तरह से इसमें प्रतिनिधित्व करने वाला 28वां देश बन जाएगा।

पेस ने कहा,‘‘मेरे लिए जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान उस खेल में तीन दशक तक अपने देश का प्रतिनिधित्व करना है, जिसने मुझे सब कुछ दिया और सिखाया। यह सम्मान प्रत्येक टेनिस खिलाड़ी के योगदान को मान्यता मिलना है। अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल आफ फेम में शामिल होना केवल मेरा ही नहीं करोड़ों भारतीयों का भी सम्मान है।’’

तीन दशक तक चले अपने करियर में पेस युगल रैंकिंग में शीर्ष पर भी रहे और इस दौरान उन्होंने 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते। इनमें आठ युगल और 10 मिश्रित युगल खिताब शामिल हैं। वह इन दोनों वर्गों में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं।

टेनिस में सर्वाधिक मिश्रित युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से पेस और उनकी पूर्व जोड़ीदार मार्टिना नवरातिलोवा के नाम पर दर्ज है।

पेस 462 सप्ताह तक एटीपी युगल रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल रहे। इनमें से 37 सप्ताह वह नंबर एक पर काबिज रहे। उन्होंने अपने करियर में एटीपी टूर में कुल 55 युगल खिताब जीते।

पेस ने 30 वर्ष तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने डेविस कप में रिकॉर्ड 45 मैच जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने 1996 में अटलांटा ओलंपिक खेलों में एकल में कांस्य पदक जीता था।

अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ़ फेम की मानद अध्यक्ष किम क्लाइस्टर्स ने कहा,‘‘मैं लिएंडर पेस, विजय अमृतराज और रिचर्ड इवांस को अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए चुने जाने पर बधाई देते हुए रोमांचित महसूस कर रही हूं। इन तीनों दिग्गज ने टेनिस में अपनी विशेष छाप छोड़ी है और विश्व स्तर पर इस खेल को बढ़ावा देने में अहम योगदान दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\