देश की खबरें | पदमिनी कोल्हापुरे ने कहा-'माली' ने उनके दिल को छू लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेत्री पदमिनी कोल्हापुरे ने रविवार को यहां दर्शकों के साथ बैठकर पर्यावरण और मानसिक स्वास्थ्य की थीम पर बनी फिल्म 'माली' देखी और कहा कि इस जबरदस्त फिल्म ने उनके ह्रदय को छू लिया है ।

देहरादून, 22 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेत्री पदमिनी कोल्हापुरे ने रविवार को यहां दर्शकों के साथ बैठकर पर्यावरण और मानसिक स्वास्थ्य की थीम पर बनी फिल्म 'माली' देखी और कहा कि इस जबरदस्त फिल्म ने उनके ह्रदय को छू लिया है ।

यहां 'सिल्वर सिटी' मल्टीप्लेक्स में आयोजित फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों से रूबरू होते हुए कोल्हापुरे ने कहा, “यह फिल्म आपके अपने प्रदेश उत्तराखंड में सुंदर तरीके से शूट की गयी है । यह एक खूबसूरत फिल्म है जिसे एक खूबसूरत विषय पर बनाया गया है ।”

उन्होंने फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में थियेटर पहुंचे लोगों का आभार जताया और कहा कि यह बहुत उत्साहवर्धक होता है ।

अभिनेत्री ने कहा, “जब थियेटर खाली होता है तो बड़ा दुख होता है लेकिन इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों को देखकर अच्छा लग रहा है।”

उन्होंने लोगों से आगे की पीढ़ी के लिए सोचने और पर्यावरण संरक्षण के लिए योगदान देने को कहा ।

कोल्हापुरे ने कहा, “आज हम यह फिल्म देखकर बाहर जाएं तो पर्यावरण के लिए कुछ करें तो इस फिल्म का मकसद कामयाब हो जाएगा ।”

कोल्हापुरे के पति प्रदीप शर्मा इस फिल्म के निर्माता हैं जबकि शिव शेट्टी और सोनाली राणा ने इसे निर्देशित किया है । फिल्म की ज्यादातर शूटिंग देहरादून में हुई है और सुजाता शर्मा और अनीता नेगी जैसे स्थानीय कलाकारों ने इसमें भूमिकाएं निभाई हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\