खेल की खबरें | पडिक्कल के शतक से कर्नाटक को बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के शतक से कर्नाटक ने बुधवार को यहां झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल की।

जमशेदपुर, 25 जनवरी बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के शतक से कर्नाटक ने बुधवार को यहां झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल की।

कर्नाटक ने पडिक्कल की 175 गेंद में सात चौकों और पांच छक्कों से 114 रन की पारी की बदौलत 300 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 136 रन की बढ़त हासिल की।

झारखंड की ओर से स्पिनरों शाहबाज नदीम ने 141 रन देकर पांच जबकि अनुकूल रॉय ने 66 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

पडिक्कल के अलावा विकेटकीपर बीएस शरत ने भी 75 गेंद में 60 रन की पारी खेली।

झारखंड ने इसके जवाब में दूसरी पारी में दो विकेट पर 85 रन बनाए हैं। उसके दोनों सलामी बल्लेबाज कुमार देवव्रत (20) और आर्यमन सेन (00) पवेलियन लौट चुके हैं।

रायपुर में छत्तीसगढ़ ने गोवा के खिलाफ शशांक चंद्राकर (101) के शतक और हरप्रीत सिंह (96) के बड़े अर्धशतक से नौ विकेट पर 531 रन बनाकर पारी घोषित की।

गोवा ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं।

जोधपुर में सेना ने राजस्थान पर पहली पारी में 42 रन की बढ़त बनाने के बाद दूसरी पारी में दो विकेट पर 181 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा। रवि चौहान ने दूसरी पारी में सेना की ओर से 97 रन बनाए।

इससे पहले सेना के 178 रन के जवाब में राजस्थान की टीम पुल्कित नारंग (39 रन पर पांच विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ 136 रन पर सिमट गई। राजस्थान की ओर से वाईबी कोठारी ने सर्वाधिक 34 रन बनाए।

पुडुचेरी में ग्रुप सी के एक अन्य मैच में पांडिचेरी ने पारस डोगरा के 159 रन से 371 रन बनाने के बाद केरल का स्कोर तीन विकेट पर 113 रन करके मेहमान टीम को मुश्किल में डाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस