जरुरी जानकारी | धान खरीद अब तक 21 प्रतिशत बढ़कर 375.72 लाख टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू खरीफ विपणन सत्र में अभी तक धान खरीद 21 प्रतिशत बढ़कर 375.72 लाख टन हो गई है, जिसका मूल्य 70,937.38 करोड़ रुपये है।

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर चालू खरीफ विपणन सत्र में अभी तक धान खरीद 21 प्रतिशत बढ़कर 375.72 लाख टन हो गई है, जिसका मूल्य 70,937.38 करोड़ रुपये है।

एक सरकारी बयान में शुक्रवार को कहा गया है कि खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2020-21 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीफ 2020-21 फसलों की सरकारी खरीद जारी है।

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Exam Date & Admit Card Update: आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

खरीफ विपणन का मौसम अक्टूबर से शुरू होता है।

खरीफ 2020-21 के लिए धान की खरीद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में सुचारू रूप से जारी है।

यह भी पढ़े | गाड़ी वालों सावधान! नए साल से पहले नहीं किया ये काम तो हाईवे पर सफर हो सकता है मुश्किल.

भारतीय खाद्य निगम और राज्य सरकार की एजेंसियों ने 13 दिसंबर तक 375.72 लाख टन धान खरीदा है, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह खरीद 310.71 लाख टन की हुई थी।

बयान में कहा गया, ‘‘न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाले खरीद अभियान से अभी तक लगभग 41.04 लाख किसान पहले ही एमएसपी मूल्य 70,937.38 करोड़ रुपये के साथ लाभान्वित हो चुके हैं।’’

इसमें कहा गया है कि 375.72 लाख टन की कुल खरीद में से, पंजाब ने 202.77 लाख टन का योगदान दिया है, जो कुल खरीद का लगभग 54 प्रतिशत है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बीज कपास की खरीद का काम सुचारू रूप से चल रहा है।

बयान में कहा गया है, ‘‘13 दिसंबर तक, 9,931.52 करोड़ रुपये के मूल्य के 48,20,208 कपास गांठ की खरीद हुई है, जिससे 9,31,183 किसान लाभान्वित हुए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू