जरुरी जानकारी | पीएसीएल मामला: सेबी ने निवेशकों के लिये आवेदन की स्थिति जांचने, गलती ठीक करने की समयसीमा बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को पीएसीएल लिमिटेड के निवेशकों के लिये पांच हजार रुपये तक के दावों के आवेदन की स्थिति की जांच करने और फॉर्म में गलतियों को सुधारने की समयसीमा को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को पीएसीएल लिमिटेड के निवेशकों के लिये पांच हजार रुपये तक के दावों के आवेदन की स्थिति की जांच करने और फॉर्म में गलतियों को सुधारने की समयसीमा को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।

इससे पहले यह समयसीमा 31 जुलाई को समाप्त हो रही थी।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

सेबी ने एक बयान में कहा कि अब आवेदनों की स्थिति की जांच करने और गलतियों को सुधारने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2020 तक बढ़ा दी गयी है।

निवेशकों के लिये अपने दावे के आवेदन की स्थिति देखने का पोर्टल 24 जनवरी से चालू हो गया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

पीएसीएल ने कृषि और रियल एस्टेट व्यवसायों के नाम पर लोगों से पैसा जुटाया था। सेबी ने पाया था कि कंपनी ने 18 वर्षों की अवधि में अवैध सामूहिक निवेश योजनाओं (सीआईएस) के माध्यम से 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह किया।

पीएसीएल में पैसा लगाने वाले निवेशकों के रिफंड का प्रबंधन करने के लिये सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आर एम लोढ़ा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी