जरुरी जानकारी | पीएसीएल मामला: सेबी ने रिफंड के लिए निवेशकों को मूल पंजीकरण प्रमाणन देने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की एक उच्चस्तरीय समिति ने पीएसीएल की गैरकानूनी योजनाओं के निवेशकों से ‘रिफंड’ के लिए मूल पंजीकरण प्रमाणपत्र देने को कहा है। निवेशकों से कहा गया है कि वे समिति से एसएमएस मिलने के बाद 30 जून तक मूल पंजीकरण प्रमाणपत्र जमा कराएं।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की एक उच्चस्तरीय समिति ने पीएसीएल की गैरकानूनी योजनाओं के निवेशकों से ‘रिफंड’ के लिए मूल पंजीकरण प्रमाणपत्र देने को कहा है। निवेशकों से कहा गया है कि वे समिति से एसएमएस मिलने के बाद 30 जून तक मूल पंजीकरण प्रमाणपत्र जमा कराएं।

यह सिर्फ उन निवेशकों के लिए है जिनका रिफंड का दावा 10,001 से 15,000 रुपये तक है और जिनके आवेदनों का सत्यापन हो चुका है।

सेबी की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है, ‘‘मूल प्रमाणपत्र को स्वीकार करने की ‘सुविधा’ एक अप्रैल, 2022 से 30 जून, 2022 तक खुली रहेगी।’’

बाजार नियामक ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर एम लोढ़ा की अगुवाई में एक समिति का गठन किया है। उच्चतम न्यायालय ने पीएसीएल समूह के मामले में निवेशकों का पैसा लौटाने का निर्देश दिया था जिसके बाद समिति का गठन किया गया है।

समिति निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए पीएसीएल समूह की संपत्तियों की बिक्री की प्रक्रिया को देख रही है। साथ ही समिति इस बात पर भी गौर कर रही है कि दावा करने वाला व्यक्ति वास्तव में निवेश करने वाला है या नहीं। समिति ने चरणबद्ध तरीके से रिफंड की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।

पीएसीएल को पर्ल समूह के नाम से भी जाना जाता है। समूह ने कृषि और रियल एस्टेट कारोबार के नाम पर जनता से पैसा जुटाया था। सेबी की जांच में यह तथ्य आया था कि समूह ने 18 साल की अवधि में गैरकानूनी सामूहिक निवेश योजनाओं (सीआईएस) के जरिये निवेशकों से 60,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं।

लोढ़ा समिति ने एक बयान में कहा कि उसने 10,001 से 15,000 रुपये तक के रिफंड दावे वाले निवेशकों से मूल पंजीकरण प्रमाणपत्र मांगने का फैसला किया है। ये प्रमाणपत्र उन निवेशकों से मांगे गए हैं जिनके आवेदन का सफलतापूर्वक सत्यापन हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी