देश की खबरें | पा रंजीत ने स्टंट कलाकार एस. एम. राजू को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्माता पा. रंजीत ने मंगलवार को जाने-माने स्टंटमैन एस. एम. राजू के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

चेन्नई, 15 जुलाई फिल्म निर्माता पा. रंजीत ने मंगलवार को जाने-माने स्टंटमैन एस. एम. राजू के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राजू की फिल्म निर्देशक रंजीत की तमिल फिल्म ‘‘वेट्टुवम’’ के लिए एक्शन करते समय मौत हो गई थी।

राजू (52) का असली नाम मोहन राज था। उनकी तमिलनाडु के नागपट्टिनम में एक फिल्म के एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान मौत हो गई। वह 13 जुलाई को नागपट्टिनम में निर्देशक पी रंजीत की फिल्म ‘वेट्टुवम’ के एक धमाकेदार स्टंट दृश्य के लिए एसयूवी चला रहे थे और अचानक बेहोश हो गए।

उनके सहयोगियों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें सेट पर मौजूद लोगों को मोहन राज की मदद के लिए दौड़ते हुए और उन्हें कार से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।

रंजीत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘उनकी(राजू) पत्नी, बच्चों, परिवार तथा उन सभी के लिए हम बेहद दुखी हैं जो मोहन राज अन्ना को एक सहकर्मी और मित्र के रूप में जानते और उन्हें प्यार करते थे।’’

उन्होंने कहा कि राहू की अप्रत्याशित मृत्यु ने सभी को सदमे और गहरे दुख में डाल दिया है।’’

फिल्म ‘थंगालान’ के निर्देशक ने घटना को याद करते हुए कहा कि दिन की शुरुआत किसी भी अन्य दिन की तरह ही हुई थी, जिसमें उच्च जोखिम वाले स्टंट के लिए विस्तृत योजना, सुरक्षा प्रोटोकॉल और प्रार्थनाएं की गई थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मोहन राज अन्ना को स्टंट टीम में उनके सहयोगियों और अन्य लोगों द्वारा महत्व दिया जाता था और उनका सम्मान किया जाता था। वह स्टंट करने में एक अनुभवी व्यक्ति थे, जिनकी योजना, स्पष्टता और स्टंट करने पर हम सभी भरोसा करते थे।’’

रंजीत ने कहा कि उन्हें एक ‘‘पति, पिता, एक अविश्वसनीय स्टंट कलाकार और एक शानदार व्यक्ति’’ के रूप में याद किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\