देश की खबरें | प. बंगाल: हिंसा पर कार्यस्थगन प्रस्ताव अस्वीकृत होने के खिलाफ भाजपा विधायकों ने किया वॉकआउट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुर्शिदाबाद और महेशतला में हिंसा की घटनाओं को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में कार्य स्थगन प्रस्तावों को अध्यक्ष द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।

कोलकाता, 12 जून मुर्शिदाबाद और महेशतला में हिंसा की घटनाओं को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में कार्य स्थगन प्रस्तावों को अध्यक्ष द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायकों ने रवींद्रनगर और मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर अलग-अलग कार्य स्थगन प्रस्ताव के नोटिस दिए, जिन्हें अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने खारिज कर दिया।

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया, जबकि उनकी पार्टी के सहयोगी पुना भेंगरा ने बुधवार को महेशतला में हुई हिंसा और झड़पों को लेकर एक और प्रस्ताव पेश किया।

अध्यक्ष ने दोनों प्रस्तावों को इस आधार पर खारिज कर दिया कि मुर्शिदाबाद हिंसा का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और महेशतला झड़पों से संबंधित मुद्दों पर इस समय सदन में चर्चा नहीं की जा सकती।

भाजपा विधायकों ने अध्यक्ष के फैसले का विरोध किया और तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

भाजपा विधायकों ने अध्यक्ष के फैसले का विरोध करते हुए विधानसभा से वॉकआउट किया और राजभवन तक मार्च किया।

पश्चिम बंगाल की मंत्रियों चंद्रिमा भट्टाचार्य और शशि पांजा ने भाजपा विधायकों के आचरण की निंदा करते हुए दावा किया कि सदन में भगवा झंडा लहराना और ‘हिंदू विरोधी सरकार’ जैसे नारे लगाना ‘अनुचित और असंसदीय’ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान