देश की खबरें | प.बंगाल भाजपा ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने पर श्वेतपत्र की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक श्वेतपत्र की मांग की जिसमें राज्य में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने के कारण उल्लेखित हों।

कोलकाता, 25 जून पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक श्वेतपत्र की मांग की जिसमें राज्य में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने के कारण उल्लेखित हों।

भाजपा नेताओं ने साथ ही दावा किया कि ममता बनर्जी सरकार लोगों के सामने केवल दिखावा कर रही है और वह कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए नियमों को लागू करने को लेकर गंभीर नहीं है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रदेश भाजपा प्रमुख एवं लोकसभा सांसद दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों में हाल में हुई बढ़ोतरी के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा लॉकडाउन दिशानिर्देशों को लागू करने में असफल रहने को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह भ्रम उत्पन्न करने का प्रयास कर रही है कि सब कुछ ठीक है लेकिन असली तस्वीर कुछ और है।

घोष ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘शुरूआत से ही लॉकडाउन बंगाल में उचित तरीके से लागू नहीं किया गया। यदि यह ठीक तरह से लागू किया गया होता तो आज स्थिति कुछ और होती। राज्य सरकार यह यकीन दिलाना चाहती है कि सब कुछ ठीक है लेकिन वास्तविक स्थिति अलग है।’’

यह भी पढ़े | चीन की सरकार और चीनी दूतावास ने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले आरजीएफ को दिया था दान.

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री को एक श्वेतपत्र लाना चाहिए और लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने के पीछे का तर्क समझाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को लॉकडाउन प्रत्येक महीने बढ़ाने का यह ड्रामा बंद करना चाहिए जबकि वास्तविकता यह है कि वह नियमों को लागू करने को लेकर गंभीर नहीं है।’’

राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने लॉकडाउन को बुधवार को और एक महीने के लिए बढ़ा दिया। वर्तमान लॉकडाउन की अवधि 30 जून को समाप्त होनी थी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 475 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 15,648 हो गए। वहीं 15 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 606 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी